कोटद्वार । लालपानी सनेह विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान में देश की रक्षा की खातिर जान गवाने वाले बलिदानी सैनिकों की स्मृति में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान सम्पन्न हो गया है। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में ऋषिकेश स्थित एम्स की टीम ने 38 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। इस मौके पर लालपानी सनेह विकास संघर्ष समिति ने विगत कई सालों से रक्तदान करने वाले नियमित रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान ही महादान होता है सभी व्यक्तियों को 3 माह के अंतराल में रक्तदान करना चाहिए इससे कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है ।इस मौके पर समिति के सरंक्षक दलजीत सिंह, अध्यक्ष अतुल कोटनाला, सचिव अंजू पुंडीर सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे ।





Discussion about this post