कोटद्वार । भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक न्यू मार्केट स्थित कार्यालय में आयोजित की गई । जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई ।
बुधवार को भाजपा नगर मंडल की बैठक में विभिन्न मुद्दों सहित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, बूथ संरचना, कोरोनाकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये जनहित कार्यों एवं कार्यकर्ताओं की समस्या आदि पर विचार विमर्श किया गया।
नगर अध्यक्ष सुनील गोयल ने कहा कि कार्यकर्ता जनहित कार्य पूरी तत्परता से करें तथा पार्टी की रीति नीति को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें ताकि आगामी चुनाव में पार्टी बहुमत के साथ जीत हासिल करे। बैठक में त्रिलोक सिंह रावत, विनय शर्मा, पूनम थपलियाल, अर्चना शर्मा, अरूण मोहन, अभय बेबनी, कुलदीप सिंह, पंकज भाटिया, डॉ. आरती शर्मा, राकेश मित्तल, विजयानंद पोखरियाल, संजय, अनीता शर्मा, सुरेंद्र बिज्लवाण आदि मौजूद रहे।




Discussion about this post