posted on : जून 17, 2022 10:04 पूर्वाह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समय-समय पर “नशा मुक्त जागरूक्ता अभियान” चलाने एवं नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस द्वारा दौराने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गस्त अवैध शराब की बिक्री को रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दनिश खान व नवाजिश को 10 पेटी WHITE & BLUE WHISKEY और ROYAL STAG अवैध शराब के साथ कौडिया पुल कोटद्वार के पास से मय वाहन संख्या-UK09 A-3300 के गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 166/2022, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता
- दानिश खान पुत्र अनिश खान निवासी-ग्राम ग्रास्टन गंज, नियर ईदगाह मस्जिद कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल।
- नवाजिश पुत्र सरफराज निवासी-गंगादत्त जोशी मार्ग, भाईजी वाली गली कोटद्वार।
बरामद माल
- 10 पेटी WHITE & BLUE WHISKEY और ROYAL STAG अवैध शराब।
- वाहन संख्या-UK09 A-3300
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन
- आरक्षी 425 ना0पु0 चन्द्रपाल
- आरक्षी 276 ना0पु0 कुलदीप
- आरक्षी 397 ना0पु0 दीपक कुमार
- आरक्षी 321 ना0पु0 सुंनीत कुमार
- आरक्षी आबिद


