सोमवार, सितम्बर 15, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर प्रॉपर्टी हड़पने वाले महिला सहित तीन लोग गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : मई 11, 2023 4:33 अपराह्न

कोटद्वार : बीते 14 अप्रैल को शीला देवी निवासी झण्डीचौड़ पूर्वी कोटद्वार ने कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि पुरुषोत्तम नामक व्यक्ति जो अपने आप को वादिनी के भाई सतीशपाल सिंह उर्फ सत्यपाल का पुत्र बताता है। पुरूषोत्तम द्वारा वादिनी के भाई सतीशपाल सिंह उर्फ सत्यपाल को झूठे एवं बनावटी तौर पर 1998 से लापता बताते हुए न्यायालय सिविल जज (जू0डि0) कोटद्वार गढ़वाल के समक्ष एक दीवानी वाद संख्या 08/2019 पुरुषोत्तम बनाम- सतीशपाल दायर करते हुए न्यायालय के समक्ष झूठे दस्तावेज एवं साक्ष्य प्रस्तुत करके एवं न्यायालय को गुमराह करते हुए वादिनी के भाई के जीवित रहते हुये न्यायालय से उसे दीवानी मृत्यु की उपधारण घोषित कर दी एवं ग्राम पश्चिमी झण्डीचौड़, पट्टी हल्दूखाता, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल की 0.079 हैक्टेयर भूमि व ग्राम पूर्वी झण्डीचौड़ पट्टी हल्दूखाता, कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल की 0.096 हैक्टेयर भूमि को खाता खतौनी में वादिनी के भाई के स्थान पर भूमि का दाखिल-खारिज कर अपने नाम पर चलवा दिया।

जबकि वादिनी का भाई जीवित है एवं स्वस्थ है जो वादिनी के साथ रहता है। साथ ही वादिनी के भाई ने वर्ष 2009 से वर्ष 2015 के मध्य समय समय पर अपनी भूमि क्रय-विक्रय की हैं| जिससे स्पष्ट है कि वादिनी का भाई लापता नहीं है तथा पूर्वी इण्डीचौड़ कोटद्वार में निवास करता चला आ रहा है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-255/2022, धारा 420 भादवि बनाम पुरुषोत्तम आदि पंजीकृत किया गया। धोखाधड़ी की इस घटना की गम्भीरता को देखते हुये शीघ्र घटना का अनावरण करने हेतु टीम गठित करने के कड़े आदेश देकर मामले की स्वयं मॉनिटरिंग की गयी।

दौराने विवेचना यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्ता पुष्पा देवी ने अभियुक्त सुनील के साथ मिलकर सिविल वाद 08/19 पुरुषोत्तम बनाम सतीश पाल दर्ज करवा कर न्यायालय में झूठी गवाही एवं कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर न्यायालय से सतीश उर्फ सत्यपाल की दीवानी मृत्यु की उपधारणा घोषित करवा ली और पुरुषोत्तम का नाम खतौनी में अंकित करवा कर भूमि विक्रय कर दी। जबकि सतीश उर्फ सत्यपाल वर्तमान में जीवित है। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 120 (बी)/467/468/471/193 भादवि की वृद्धि कर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस, मुखबीरों आदि की मदद से पतारसी-सुरागरसी कर आज दिनांक 10.05.2023 को अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों 1. सुनील 2.पुरुषोत्तम 3- पुष्पा देवी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

नाम पता अभियुक्त

  1. सुनील (उम्र-40 वर्ष) पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी पूर्वी झण्डीचौड़ पट्टी हल्दूखाता कोतवाली कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल।
  2. पुरुषोत्तम (उम्र-29 वर्ष) पुत्र सत्यपाल|
  3. पुष्पा देवी (उम्र-50 वर्ष) पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी गण ग्राम अरजनीपुर पो०पाडला, सिसौना किरतपुर जिला बिजनौर उ0प्र0।

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक दिनेश कुमार
  2. मुख्य आरक्षी जीतपाल
  3. महिला आरक्षी भारती जोशी

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम मयूर दीक्षित ने उप जिला चिकित्सालय रुड़की का किया औचक निरीक्षण, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, खराब सी.टी स्कैन मशीन को बदलने के दिए निर्देश
  • डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में तहसील प्रशासन रुड़की द्वारा बड़े बकायदारों के विरुद्ध चलाया जा रहा है वसूली अभियान
  • सांसद खेल महोत्सव युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना जगाने का एक महाअभियान – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • कार्यपालक मजिस्ट्रेट व सीईओ बीकेटीसीविजय प्रसाद थपलियाल ने मंदिर एवं बाह्य परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण
  • डीएम सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन की सराहनीय पहल, बिन मां की तीन बेटियों को मिला शिक्षा का वरदान, बड़ी बहन के लिए रोज़गार की तैयारी
  • श्रीनगर में सीडीएस व एनडीए परीक्षा सम्पन्न, 870 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 599 हुए शामिल
  • पौड़ी गढ़वाल : ग्रामोत्थान परियोजना बनी रोजगार की संजीवनी, 4994 महिलाएं बनीं लखपति दीदी !
  • उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति
  • सरकार राज्य में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, पर्यटन, पेयजल एवं ऊर्जा जैसे बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.