कोटद्वार : दीप जलाकर शिक्षक /कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु बड़े संघर्ष का ऐलान किया। पेंशन से वंचित कर्मियों को इसमें अन्य कर्मचारियों का भी साथ मिला।
पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष मोर्चा का आहवान पर रविवार रात 9 बजे बड़ी संख्या में शिक्षक/कर्मचारियों ने घरों पर परिजनों के साथ पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिया जलाया। साथ ही इस हेतु हर स्तर पर संघर्ष का संकल्प लिया।
खास बात ये रही कि 2005 अक्टूबर से सरकारी सेवा में आए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से अच्छादित कर्मियों का भी साथ मिला। सभी ने एक स्वर में पेंशन को शिक्षक/कर्मचारी की सामाजिक सुरक्षा बताते हुए इसे अनिवार्य करने पर जोर दिया।
शिक्षकों ने कहा कि नई पेंशन योजना ( एनपीएस) शिक्षक / कर्मचारियों के साथ धोखा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग हर मंच, हर स्तर पर मजबूती के साथ रखी जाएगी। बहरहाल, पेंशन से वंचित शिक्षक/कर्मचारियों को उम्मीद है कि दिया उनके लिए पुरानी पेंशन बहाली की उम्मीद जगाएगा।
Discussion about this post