कोटद्वार । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को नगर निगम क्षेत्र के लोकमणिपुर , झंन्डीचौड़ बस्ती मे प्रतिनिधि नियुक्त किये, तथा वार्ड न.36 के बारातघर मे एक जनसभा का आयोजन किया । जिसमें बिनोद सती,सुमित कुमार को वार्ड 36, राजेंद्र सिंह नेगी वार्ड 35 तथा बिजेंद्र को वार्ड 37 से आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया । जनसभा मे वक्ताओं ने जनता से आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुचाने को कहा ।
कहा कि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता मे आ गई तो हर मोहल्ले मे मोहल्ला क्लीनिक बनाया जायेगा । शहरों की सुविधाओं को गांवों तक पहुंचाया जायेगा । रोजगार को स्थानीय संसाधनो से जोडा जायेगा । जनसभा को सेक्टर प्रभारी राजेन्द्र जजेडी, पी.आर.ओ. हर्षिता , ड़ा. नन्द किशोर जखमोला ने सम्बोधित किया ।जनसभा मे डा० अनिल मोहन , मनोज रावत , ऊषा , शिव कुमार धस्माना, प्रेस सचिव सुबोध ममगाईं मौजूद रहे ।




Discussion about this post