कोटद्वार । रविवार को साप्ताहिक कोराना कर्फ्यू के बाद सोमवार सुबह शहर के बाजार खुले। बाजार खुलते ही खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कारण यह था कि सोमवार (आज)शाम से कोराेना कर्फ्यू की घाेषणा प्रशासन द्वारा की गई है। इसके बाद शादी समारोह की खरीदारी करने वाले बाजार में आए। इस कारण कई जगह घंटों तक जाम भी लगा।

नगर निगम कोटद्वार में कोरोना वायरस का प्रकोप बेकाबू होता जा रहा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड सरकार द्वारा रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू लगाया गया था । इसी बीच जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा निर्णय लिया गया कि नगर निगम कोटद्वार व नगर पंचायत जौंक में सोमवार शाम से सात दिन का कोरोना कर्फ्यू लगाकर हालात को नियंत्रित किया जाए।
लॉकडाउन के बाद जैसे ही बाजार खुला, वैसे ही खरीदी के लिए दुकानों पर भीड़ लग गई। हालांकि खरीदारी करते समय लोग मास्क लगाए रहे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका। बाजार में खरीदारी को लेकर कई बार अफरा-तफरी का माहौल भी बना। इन दिनों लोगों के घरों में शादी विवाह का आयोजन हो रहे हैं। कोरोना की वजह से लोगों के घरों में शादी समारोह फीके हो गए। वहीं, कोरोना कर्फ्यू की वजह से लोग आयोजन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की जरूरतों काे लेकर टेंशन में हैं। सोमवार को जब बाजार खुले, तो शादी की खरीदारी के लिए सबसे ज्यादा लोग बाजारों में आए। जिस कारण झंडा चौक, लाल बत्ती चौक, बद्रीनाथ मार्ग व स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति बनी रही ।



Discussion about this post