posted on : अप्रैल 26, 2021 8:07 अपराह्न
कोटद्वार । कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है शासन व प्रशासन इसमें शक्ति भी दिखा रहा है किंतु इसके बावजूद भी कोरोना घटने का नाम नहीं ले रहा है जिसमें कहीं ना कहीं स्थानीय निवासियों की लापरवाही उजागर हो रही है स्थानीय निवासी विवाह समारोह में बिना मास्क व झुंड के साथ देखे जा रहे हैं इसी का नतीजा है कि कोटद्वार में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है । सोमवार को जिले में 229 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से कोरोना संक्रमितों की संख्या 7588 पहुंच गई है। 2 अप्रैल से 26 अप्रैल तक जिले में करीब 2469 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि दुगड्डा में 52, पौड़ी में 32, खिर्सू में 19, द्वारीखाल में 11, रिखणीखाल में 4, यमकेश्वर में 6, थलीसैंण, जयहरीखाल में 2, पाबौ, नैनीडांडा, वीरोंखाल में एक-एक, एकेश्वर ब्लॉक में 6 सहित अन्य जिलों व राज्यों के 92 लोग शामिल है।



Discussion about this post