कोटद्वार । कोटद्वार में पुलिस ने दो नशा तस्करों को धर-दबोचने में सफलता हासिल की है। उनके पास से तीन किलो सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पौड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी के निर्देश पर पुलिस लगातार नशे और मादक पदार्थों की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है। इसी के तहत गुरुवार की रात को कोतवाली प्रभारी महादेव नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान सिद्ध बली बैरियर के पास से एक टाटा सूमो से दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा।
कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में दीपक बिष्ट पुत्र श्री धीरज सिंह बिष्ट नि0 ग्राम मुड़ला पो0ओ0 बल्ली तह0 कोटद्वार पौड़ी उम्र-37 वर्ष व सतीश चन्द्र पुत्र स्व0 शेखरानन्द नि0 नियर आरटीओ ऑफिस सिम्बलचौड़ कोटद्वार पौड़ी उम्र-57 को सिद्धबली बैरियर कोटद्वार के पास तीन किलो सौ ग्राम अवैध चरस वाहन संख्या UK-15A-0048 टाटा सूमो के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया की हम पहाड़ो से चरस लाकर कोटद्वार में छात्रों/युवाओं को बचेते थे जिससे काफी मुनाफा कमाते थे।
पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा विगत माह में युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु 40 स्कूल/कोलेज/उच्च शिक्षण संस्थान/ में जागरुकता कार्यक्रम चालाय गया एवं 70 व्यक्ति जो नशा का सेवन करते थे उनके परिजनों की उपस्थिति में उनकी काउसलिंग की गयी। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है, अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्दन हेतु 2500/- रूपये का नगद पारितोषिक दिया गया।




Discussion about this post