मंगलवार, फ़रवरी 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में हर महीने घटेगा-बढ़ेगा बिजली का बिल, जानें……..

शेयर करें !
posted on : अगस्त 17, 2023 2:19 अपराह्न

 

देहरादून : रसोई गैस के रेट के बारे में तो आप जानते ही होंगे। गैसे के दाम प्रत्येक महीने घटते और बढ़ते रहते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करता है। ठीक ऐसा ही अब उत्तराखंड में बिजली के बिल के साथ भी होने जा रहा है। राज्य में बिजली का बिल अब प्रत्येक महीने घट-बढ़ सकता है। राज्य में 27 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। सबको पता रहता है कि प्रत्येक महीने उनका कितना बिल आने वाला है। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। हर महीने बिल के लिए कभी कम तो कभी ज्यादा पैसा चुकानना होगा । बिल हर महीने घटेगा और बढ़ेगा। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (Uttarakhand Electricity Regulatory Commission) ने फ्यूल एंड पावर परचेज कोस्ट एडजस्टमेंट (fuel and power purchase cost adjustment) को मंजूरी दे दी है। उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (Uttarakhand Power Corporation Limited) ने इसके लिए याचिका दायर की थी। इस नियमावली के लागू होने के बाद अब हर तिमाही फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट (FCA) नहीं लगेगा।

नियामक आयोग में अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन की पीठ ने FPPCA पर जनसुनवाई के बाद अंतिम निर्णय दिया है। इस निर्णय के तहत अब यूपीसीएल की ओर से हर महीने खरीदी जाने वाली बिजली की महंगाई या सस्ते होने का असर बिल पर नजर आएगा। नियामक आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि महीने में यूपीसीएल जो भी ज्यादा महंगी बिजली खरीदेगा, उसकी रिकवरी उपभोक्ताओं के बिलों से माहवार की जाएगी।

ऐसे तय होगा बिल

जिस तरह से गैस के दाम हर माह अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर रेट तय होते हैं। ठीक उसी तरह अगर जून माह में महंगी बिजली खरीदी गई तो उसकी गणना करने के बाद अगस्त माह के बिल में जोड़ा जाएगा और सितंबर में बिल लिया जाएगा। इसी तरह जुलाई की महंगी बिजली खरीद की भरपाई सितंबर के बिल में जोड़कर अक्तूबर में वसूल की जाएगी।

नियामक आयोग के संयुक्त सचिव गौरव लोहानी ने बताया कि UPCL हर तिमाही इस वसूली का रिव्यू करेगा और नियामक आयोग में इसकी याचिका दायर करेगा। UERC आयोग ने UPCL के लिए बाजार से बिजली खरीद को 4.72 रुपये प्रति यूनिट की दर तय की हुई है। बिजली की भारी मांग के बीच UPCL इससे ऊपर कीमत पर बाजार से बिजली खरीदेगा तो उसका पूरा खर्च उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा। अगर UPCL किसी माह 9 रुपये की दर से बिजली खरीदेगा तो 4.28 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से वसूली की जाएगी। नियामक आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 20 प्रतिशत से अधिक की वसूली नहीं की जा सकेगी।

UPCL की ओर से हर नए वित्तीय वर्ष में बिजली दरों में बढ़ोतरी संबंधी याचिका अलग से दायर की जाएगी। इस पर आयोग जनसुनवाई के बाद दरें तय करेगा जो हर साल एक अप्रैल से लागू होंगी। माना जा रहा है कि FPPCA लागू होने के बाद अप्रैल की दरों में अपेक्षाकृत कम बढ़ोतरी होगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला प्रशासन का जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच, सुरक्षा की गारंटी, त्वरित एक्शन
  • डीएम गौरव कुमार ने दिए कर्णप्रयाग रेल लाइन के लंबित प्रकरणों के समाधान के निर्देश 
  • सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया हरिप्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि को
  • एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिसिंग को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
  • चकराता के फेडिज गांव में ग्राम दुकान का उद्घाटन, महिलाओं की आजीविका को मिली नई दिशा
  • मरीजों की बेहतर सेवा का नर्सिंग छात्रों ने लिया संकल्प
  • सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी – सीएम धामी
  • रंग ला रही राम शरण नौटियाल की मेहनत, नवीन चकराता टाउनशिप को बड़ी सौगात, करोड़ों की पेयजल योजना स्वीकृत
  • दिल्ली मैराथन में चमोली की ‘फ्लाइंग गर्ल’ भागीरथी बिष्ट ने जीता रजत पदक, उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया
  • राहुल गांधी ने उत्तराखंड के ‘मोहम्मद दीपक’ से की मुलाकात, एकता और साहस की मिसाल बताकर सराहा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.