posted on : मार्च 15, 2022 2:36 अपराह्न
पिथौरागढ़ (कीर्तिनिधी सजवाण): बसंत के आगमन के साथ में होली की उमंग की शुरुआत हो गई है। पूरे भारत में होली को अपने अलग ही रूप में मनाया जाता है इसी का एक उदाहरण पिथौरागढ़ जिले के हैं कुमाऊं के बिषाढ गांव की खड़ी होली होती है । जिसके बारे में चिन्हित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के वंचित प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष नरेश भट्ट ने कहा कि यहां की होलीऐ का अपना अलग ही महत्व होता है। इसमें सभी लोग विघ्नहर्ता श्री गणेश की वंदना करते हुए होली को निर्विघ्न शुरुआत करने की कामना करते हैं।सब लोग कदम मिलाकर नाचते गाते हैं। अगले दिनों से गांव के हर घरों में घुमकर होली का गायन कर बधाई दी जाती है और लोगों को गुड़, सौंफ, सुपारी बांट जाता है। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड वासियों को होली की शुभकामनाएं दी और साथ ही उत्तराखंड की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर गिरीश भट्ट ,राजेंद्र भट्ट, रमेश चंद, शेखर, मोहित, बिन्नी, जुगल किशोर, कमल किशोर, दीपक आदि शामिल थे।




