posted on : मई 31, 2022 11:24 पूर्वाह्न
कर्णप्रयाग : खाई में गिरा युवक, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू। 30 मई 2022 को पुलिस चौकी गोचर द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया गया कि कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास एक व्यक्ति बाइक से नीचे खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट गौचर से उप निरीक्षक उमराव सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि उक्त वाहन बाइक में 02 युवक सवार थे, जो श्रीनगर से कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे। कर्णप्रयाग पंचपुलिया के समीप वाहन अनियंत्रित हो गया व उक्त वाहन डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे वाहन में सवार एक युवक वाहन से छिटक्कर 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया। SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए उक्त युवक नाम सोनू उम्र 25 वर्ष R/o श्रीनगर को 70 मीटर गहरी खाई से रेस्क्यू कर घायल अवस्था में बाहर निकाला गया व अपने सरकारी वाहन के माध्यम से कर्णप्रयाग अस्पताल ले जाया गया। SDRF रेस्क्यू टीम में उप -निरीक्षक उमराव सिंह, मुख्य आरक्षी भगत कंडारी, आरक्षी हर्ष लाल, जितेंद्र, नंदननगर कोटि, इलेक्ट्रिशियन प्रीतम व ड्राइवर बृजेश घटनास्थल पर शामिल रहे।


