शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांवड़ मेला-2026 : हरिद्वार पुलिस ने जारी किया विस्तृत ट्रैफिक प्लान, यात्रा से पहले रूट देखकर ही निकलें श्रद्धालु

शेयर करें !
posted on : जुलाई 28, 2026 11:57 अपराह्न

हरिद्वार। श्रावण मास और कांवड़ मेला-2026 को लेकर हरिद्वार पुलिस ने विस्तृत यातायात योजना जारी कर दी है। पुलिस ने आमजन, श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान अवश्य देख लें, ताकि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।

इस वर्ष श्रावण मास 28 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो रहा है। श्रावण के चार सोमवार 3, 10, 17 और 24 अगस्त को पड़ेंगे, जबकि 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। इन तिथियों को देखते हुए हरिद्वार में चरणबद्ध तरीके से रूट डायवर्जन और विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

पुलिस के अनुसार सामान्य दिनों में दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, देहरादून, ऋषिकेश और नैनीताल की ओर से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित मार्ग तय किए गए हैं। वहीं कांवड़ वाहनों के लिए अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। सहारनपुर, दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले कांवड़ वाहनों को मंडावर, अब्दुल कलाम चौक, लक्सर होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग तक भेजा जाएगा।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मुरादाबाद, बिजनौर और नजीबाबाद की ओर से आने वाले कांवड़ वाहनों को चिड़ियापुर, गैण्डीखाता होते हुए गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा, जबकि देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले कांवड़ वाहनों को लालजीवाला और चमगादड़ टापू पार्किंग की ओर भेजा जाएगा।

रोडवेज और निजी बसों के संचालन के लिए भी अलग व्यवस्था लागू रहेगी। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से आने-जाने वाली रोडवेज बसें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के जरिए संचालित होंगी, जबकि देहरादून और ऋषिकेश से आने वाली बसों को मोतीचूर पार्किंग तक भेजा जाएगा। निजी बसों के लिए भी इसी प्रकार अलग पार्किंग और रूट निर्धारित किए गए हैं।

भारी वाहनों पर भी विशेष प्रतिबंध लगाए गए हैं। 29/30 जुलाई से 4 अगस्त तक भारी वाहनों का संचालन केवल रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक किया जाएगा। वहीं 5/6 अगस्त से 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

चारधाम यात्रा को प्रभावित न होने देने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले वाहनों को मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर-नजीबाबाद-कोटद्वार-श्रीनगर मार्ग अथवा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उपयोग करने की सलाह दी गई है। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले वाहनों के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का प्रयोग करने को कहा गया है।

पैदल कांवड़ यात्रियों के लिए भी अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित और सुगम बनी रहे। हर की पैड़ी से दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, नजीबाबाद और देहरादून की ओर जाने वाले कांवड़ियों के लिए अलग-अलग पैदल रूट तय किए गए हैं।

हरिद्वार पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें, पुलिस के निर्देशों का अनुपालन करें और सुरक्षित एवं सुगम कांवड़ यात्रा में सहयोग करें।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.