कालागढ़ : कोरोना से बचाव के लिए बेवजह घर से बाहर निकलने, मास्क न लगाने व सेनीटाइजर साथ न रखने पर सख्ती बढ़ा दी है। मास्क ना लगाने पर कालागढ़ पुलिस लगातार चालान कर रही है ।
बता दें कालागढ़ के नजदीकी गांव मीरापुर, बनियावाला गाँव मे कोविड पोसिटिव मिलने के बाद कालागढ़ पुलिस ने क्षेत्र में सख्ती और बड़ा दी है व सभी के लिये मास्क अनिवार्य कर दिया है । मास्क ना लगाने पर चालान किये जा रहे है।
थानाध्यक्ष रियाज अहमद ने बताया कि उच्च अधिकारियो के आदेशो पर निर्देशो का पालन सख्ती के साथ कराया जा रहा है। कोरोना से बचाव जरूरी है। इसलिए बहुत ही आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। 13 व्यक्तियो के दिशा निर्देशो का पालन न करने पर चालान किए गए।




Discussion about this post