posted on : अगस्त 21, 2020 9:10 अपराह्न
कालागढ़ : भारी बारिश के बीच बुधवार को कालागढ़ नगर के कांग्रेसियो ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को 76वीं जयंती पर उन्हे श्रृद्धासुमन अर्पित किए व नगर कार्यालय पर उपस्थित होकर कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक मजबूती से लड़ने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं से आवाहन किया । इस मौके पर नगर कांग्रेस कार्यालय मे वरिष्ठ कांग्रेसी केनिंग कुमार, नगर अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा ने स्व राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला । इस मौके पर पी के अग्रवाल, मयंक कुमार उर्फ चानू,रोहित, वीरेन्द्र,गोपाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




Discussion about this post