मंगलवार, अप्रैल 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून में न्याय तक समान पहुँच पर आज से मंथन, नॉर्थ जोन क्षेत्रीय सम्मेलन में जुटेंगे देशभर के न्यायाधीश व विधिक विशेषज्ञ

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 11, 2026 11:49 पूर्वाह्न
देहरादून : न्याय व्यवस्था को अधिक सुलभ, समावेशी और जनोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 11 एवं 12 अप्रैल, 2026 को देहरादून स्थित ताज होटल में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखंड, नैनीताल के सहयोग से नॉर्थ जोन क्षेत्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का केंद्रीय विषय “न्याय तक पहुँच को सुदृढ़ बनाना” निर्धारित किया गया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव सीमा हुँगराकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में भारत के सर्वाेच्च न्यायालय एवं विभिन्न उच्च न्यायालयों के माननीय न्यायाधीशगण सहभागिता करेंगे। विशेष रूप से, भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश की गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को विशिष्ट महत्व प्रदान करेगी।
दो दिवसीय सम्मेलन में न्याय तक समान एवं प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने, विधिक सेवा तंत्र को सुदृढ़ बनाने, कारागार सुधार, अंडरट्रायल बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा तथा मानव-केंद्रित विधिक सहायता को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में न्यायिक अधिकारी, विधिक विशेषज्ञ एवं नीति-निर्माता अपने अनुभव, नवाचार एवं सुझाव साझा करेंगे, जिससे न्याय व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में ठोस पहल संभव हो सकेगी।
यह सम्मेलन न्याय के लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने, विधिक सेवाओं की पहुँच को अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने तथा न्यायिक तंत्र में जन-विश्वास को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव, माजरी माफी से बनखंडी तक गूंजा जयकारा, भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • एसपी निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, यात्रियों से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया लगभग समाप्त, तराई के सीमित क्षेत्रों पर है फोकस – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
  • पोषण निगरानी ऐप : कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग
  • चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • पिता की डांट से घर छोड़ा किशोर, ज्योतिर्मठ पुलिस की सतर्कता से परिजनों से मिला
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ मेले में उमड़ा जनसैलाब, सलूड-डूंगरा गांव बना सांस्कृतिक केंद्र
  • सेलंग में पारंपरिक ‘रम्माण’ मेले की धूम, संस्कृति और आस्था का संगम
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ के रंग में रंगा सलूड-डुंग्रा गांव
  • तमक नाले में झील को लेकर स्थिति स्पष्ट, कोई खतरा नही – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.