सतपुली : एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी के निर्देशों के पर आज थाना पुलिस और परिवहन विभाग पौड़ी के द्वारा सतपुली क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे संयुक्त चेकिंग टीम के द्वारा वाहन चालकों से कोरना काल मे अपने अपने वाहनों से यात्रा करने पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनने ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन न चलाने ओर यातायात के नियमो का पालन करने की अपील की गयी। तथा साथ ही साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमो से भी अवगत कराया गया। और वाहन चालकों/सवारियों को मोके पर निशुल्क मास्क भी वितरण किये गये । उक्त अभियान के सम्बंध में थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा बताया गया की परिवहन विभाग और थाना पुलिस की यह कार्यवाही लगातार आगे भी जारी रहेगी। उक्त अभियान में परिवहन विभाग पौड़ी से TTO जयंत वशिष्ट और थाना सतपुली पुलिस टीम शामिल रहे।





Discussion about this post