मंगलवार, मई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश में विधिवत शुरू हुआ इंटर्नशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2021

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 2, 2021 5:59 अपराह्न

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2021 विधिवत शुरू हो गया। इस आठ दिवसीय वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षु चिकित्सकों को इंटर्नशिप अवधि के दौरान रोगी की देखभाल संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी, साथ ही इससे जुड़ी सभी प्रक्रियाओं के बाबत संक्षिप्त व्याख्यानमाला का आयोजन भी किया जाएगा।

संस्थान के मेडिकल एजुकेशन विभाग में एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने 8 दिवसीय इंटर्नशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2021 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर इंटर्न के नए बैच को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने चिकित्सा क्षेत्र में अपने व्यक्तिगत व्यवहारिक अनुभव इंटर्न चिकित्सकों से साझा किए। साथ ही उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से इंटर्न को रोगी की देखभाल के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

निदेशक एम्स प्रो. रवि कांत ने जोर दिया कि चिकित्सक का रोगी के उपचार व देखभाल के दौरान उसके प्रति आचरण और व्यवहार कुशल होना चाहिए। उन्होंने इंटर्न को सुझाव दिया कि किसी भी मरीज के रोग के निदान के लिए शुरुआत से लेकर अंतिम उपचार और निर्वहन तक उन्हें रोगी के साथ रहना चाहिए और इससे जुड़ी सभी प्रक्रियाओं और कौशलों से परिचित होना चाहिए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि इंटर्नशिप की अवधि एक भावी चिकित्सक के लिए रोगी से बातचीतऔर सीखने के लिए सबसे अनुकूल समय और अवसर है। संस्थान के डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने इंटर्नंस को अपने संदेश में कहा कि उन्हें सहानुभूति और करुणा के साथ रोगियों का उपचार करना चाहिए। संकायाध्यक्ष शैक्षणिक प्रो. मनोज गुप्ता ने कहा कि लोगों व खासकर मरीजों के प्रति सद्व्यवहार से एक अच्छा इंसान बनने पर वह एक दिन अपने आप अच्छे चिकित्सक बन जाएंगे।

इस अवसर पर बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सॉफ्टस्किल्स और पेशेंट इंटरेक्शन पर भी विशेषरूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न प्रकार के अनुकरण के द्वारा इन कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। मेडिकल एजुकेशन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शालिनी राव जी की देखरेख में आयोजित इंटर्नशिप ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर व शल्य चिकित्सा विभाग के अपर आचार्य डॉ. फरहान उल हुदा, निश्चेतना विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मृदुल धर आदि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.