सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एलटी संवर्ग के 366 शिक्षकों का अंतरमण्डलीय स्थानांतरण, सहायक अध्यापकों को पहली बार मिला मण्डल परिवर्तन का लाभ, शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने दी बधाई, कहा – पूरे मनोयोग से करें काम

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 9, 2025 8:28 अपराह्न
देहरादून : माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत 366 एलटी संवर्ग के शिक्षकों का अंतरमण्डलीय स्थानांतरण कर दिया गया है। विभाग के अंतर्गत पहली बार सहायक अध्यापक एलटी को मण्डल परिवर्तन का लाभ दिया गया है। जिस पर शिक्षक संगठनों एवं लाभान्वित शिक्षकों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया। वहीं डॉ. रावत ने अंतरमण्डलीय स्थानांतरण होने पर शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी, साथ ही उन्होंने शिक्षकों से नये कार्यक्षेत्र पर पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ छात्रहित में काम करने की अपेक्षा की। 
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल रंग लाई है। डॉ. रावत के अथक प्रयासों के बाद माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत एलटी संवर्ग के शिक्षकों की वर्षां पुरानी अंतरमण्डलीय स्थानांतरण की मुराद पूरी हो गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक एलटी संवर्ग के 366 शिक्षकों का अंतरमण्डलीय स्थानांतरण कर दिया गया है। जिसमें कुमाऊं मण्डल के 201 तथा गढ़वाल मंडल के 165 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल है। इनमें हिन्दी विषय में दोनों मण्डलों से सामान्य एवं महिला शाखा में 74, अंग्रेजी 61, गणित 51, विज्ञान 32, सामान्य विषय 62, कला 36, व्यायाम 45, गृहविज्ञान 04 और वाणिज्य विषय में एक शिक्षक का स्थानांतरण एक मंडल से दूसरे मंडल में किया गया है। इन सभी शिक्षकों को 15 दिन के भीतर अपने वर्तमान विद्यालय से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। मण्डल परिवर्तन के फलस्वरूप एक मण्डल से दूसरे मण्डल में स्थानांतरित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं नवीन विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अपने नवीन संवर्ग/मण्डल में कनिष्ठतम हो जायेंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने एलटी संवर्ग शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग को मानते हुये उत्तराखंड अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) (संशोधन) सेवा नियमावली-2024 में संशोधन कर अंतरमंडलीय स्थानांतरण का लाभ शिक्षकों को दिया। एलटी संवर्ग के शिक्षकों को सम्पूर्ण सेवा काल में एक बार मंडल परिवर्तन करने का विकल्प दिया है ताकि शिक्षक इच्छित मंडल में अपनी शेष सेवा पूरी कर सके।एलटी शिक्षकों के मण्डल स्थानांतरण पर विभिन्न शिक्षक संगठनों एवं शिक्षकों ने विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया।
एलटी शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर 366 शिक्षकों का मण्डल स्थानांतरण कर दिया है। सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी शिक्षकगण अपने नवीन कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा, मनोयोग और समर्पण के साथ शिक्षण कार्यों में संलग्न रहेंगे तथा राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। – डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.