सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 7, 2023 6:28 अपराह्न

हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में जल जीवन मिशन की एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम राजेश गुप्ता ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जल जीवन मिशन की पांच करोड़ से ऊपर की कितनी योजनायें हैं, दो करोड़ से पांच करोड़ तक की कितनी योजनायें हैं तथा उससे कम लागत वाली कितनी योजनायें हैं एवं किसमें कितना प्रतिशत कार्य हो चुका है तथा शेष कार्य कितने समय में पूरा हो जायेगा आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने बैठक में थर्ड पार्टी निरीक्षण के लिये चयनित फर्म के अधिकारियों से जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने में सम्बन्धित विभागों द्वारा जो भी सामग्री इस्तेमाल की जा रही है, उसका मानक, स्टैण्ड पोस्ट की ऊंचाई, ओवर हैड टैंक बनाने में इस्तेमाल की गयी सामग्री का रेशियो, कितनी गहराई तक पानी की पाइप डाली गयी है आदि के सम्बन्ध में गहनता से जानकारी ली। उन्होंने थर्ड पार्टी निरीक्षण के लिये चयनित फर्म के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानकों के उल्लंघन तथा निरीक्षण के बाद कितने प्रकरणों के कार्यों में सुधारात्मक कार्य किये गये, के सम्बन्ध में तहसीलवार यथाशीघ्र एक विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने में जो रोड कटिंग हुई है, के सम्बन्ध में जानकारी ली तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड कटिंग की जितनी स्वीकृति दी गयी है, उस अनुसार जल जीवन मिशन से जुड़े विभागों ने रोड कटिंग का पैसा अभी तक नहीं उपलब्ध कराया है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट की तथा निर्देश दिये कि आपसी समन्वय व संवाद स्थापित करते हुये इसका समाधान जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि अब बरसात लगभग समाप्ति की ओर है तथा जहां पर भी रोड कटिंग की गयी है, उसकी मरम्मत युद्ध स्तर पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के तहत खोदी गयी कुल सड़कों की कितने किलोमीटर लम्बाई है, उसमें से कितने किलोमीटर की मरम्मत हो चुकी है तथा शेष सड़कों की मरम्मत कितने समय में हो जायेगी, के सम्बन्ध में एक रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें।

जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य करने में कहीं कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है, के सम्बन्ध में पूछा तो विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ जगहों में विद्युत के खम्भे गाड़ने में अड़चन पैदा करने तथा कहीं पर ट्यूबवेल के लिये दिये गये कनेक्शन से कुछ तत्वों द्वारा छेड़छाड़ किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित एसडीएम को इन प्रकरणों का निराकरण एक सप्ताह के भीतर करने के साथ ही ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिये।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के तहत जो भी स्कीम पूरी हो रही है, उनका हर घर नल से जल महोत्सव आयोजित करके सार्टीफिकेशन करवाना भी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एसडीएम सदर अजयबीर सिंह चौहान, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, प्रशिक्षु आईएएस  दीपक रामचन्द्र सेठ, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल निगम राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान  मदन सेन, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता पीआईयू(अमृत) सीपीएस गंगवार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत एसएस उस्मान, अधिशासी अभियन्ता नलकूप, थर्ड पार्टी निरीक्षण के लिये चयनित फर्म के अधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.