शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2023 5:02 अपराह्न
 
हरिद्वार : वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना एवं पुनर्गठन मंत्री डॉ. प्रेम चन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को एचआरडीए सभागार में हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण की एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। शहरी विकास एवं आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द्र अग्रवाल को समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण अंशुल सिंह, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एचआरडीए की वित्तीय स्थिति, वर्तमान में चल रही योजनायें, भविष्य में आने वाली योजनायें आदिके सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चन्द्र अग्रवाल को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अधिकारियों ने प्राधिकरण की आय-व्यय की स्थिति के सम्बन्ध में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चन्द्र अग्रवाल द्वारा बैठक में ऑन लाइन मैप स्वीकृति के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2023-24 में प्राधिकरण द्वारा 1509 मैप स्वीकृत किये गये। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द्र अग्रवाल द्वारा बैठक में वन टाइम सटलमेंट स्कीम के बारे में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 से अब तक इस स्कीम के तहत 402 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने बैठक में अवस्थापना विकास निधि के अन्तर्गत कितने कार्य कराये जा रहे हैं, कितने कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा अन्य जो कार्य कराये जा रहे हैं, उनकी क्या प्रगति है, के सम्बन्ध में भी विस्तार से शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द्र अग्रवाल को जानकारी दी।
बैठक में शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द्र अग्रवाल द्वारा राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत यूनिटी मॉल का निर्माण किया जा रहा है। ऑटोमेटेड पार्किंग के अन्तर्गत ललताराव, सिटी मजिस्ट्रेट आफिस, तहसील आफिस, टिबरी चौक, तहसील आफिस रूड़की में पार्किंग स्थल विकसित करने की योजना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत बनाये गये 528 भवनों के सम्बन्ध में शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द्र अग्रवाल द्वारा पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि 218 आवंटियों द्वारा भवन के सापेक्ष धनराशि जमा कर दी गयी है। 
शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द्र अग्रवाल द्वारा बैठक में हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न पार्कों/स्थलों का उद्यानीकरण, सौन्दर्यीकरण आदि के सम्बन्ध में पूछा तो अधिकारियों बताया कि 34 पार्कों आदि का सौन्दर्यीकरण प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है, जिनमें से पांचका सौन्दर्यीकरण आदि के कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। बैठक में अधिकारियों ने भविष्य में प्राधिकरण द्वारा कौन-कौन सी योजनाओ-आशफ नगर योजना रूड़की, इन्द्रलोक फेस-2, स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में स्क्वैश कोर्ट और जिम का निर्माण, शंकराचार्य फ्लाई ओवर के नीचे स्पोर्ट्स जोन का निर्माण, नारसन बार्डर पर इण्ट्री गेट का निर्माण, 23 मार्च पार्क का निर्माण, लैण्ड बैंक की स्थापना, उदय ऐप की लांचिंग, सुशासन कैम्पों का आयोजन, हरिद्वार महायोजना का निर्माण आदि के सम्बन्ध में विस्तार से शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द्र अग्रवाल को जानकारी दी। इस पर उन्होंने प्राधिकरण द्वारा उठाये गये कदमों की प्रशंसा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि नारसन बार्डर पर जो इण्ट्री गेट का निर्माण किया जायेगा, उसमें शहीदों का उल्लेख अवश्य किया जाये।  
 शहरी विकास एवं आवास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने अवैध निर्माण के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी ली तो अधिकारियों ने विस्तार से इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवैध निर्माण कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह सहित एचआरडीए के अधिकारीगण उपस्थित थे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
  • राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.