सोमवार, अप्रैल 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ-2023 के सफल आयोजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 15, 2023 7:43 अपराह्न
 
हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल  की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में युवा कल्याण, खेल, शिक्षा तथा पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ-2023 के सफल आयोजन के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी पीसी पाण्डेय ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अवगत कराया कि जनपद को खेल महाकुम्भ-2023 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स, टेबिल टेनिस, खो-खो, कबड्डी, बॉक्सिंग, हैण्डबॉल, हॉकी, वालीबॉल की प्रतियोगितायें आयोजित करने हेतु आवंटित हुई हैं, जिनका शुभारम्भ एथलेटिक्स की प्रतियोगिता से मुख्य अतिथि द्वारा आगामी 20 दिसम्बर को किया जायेगा।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में खिलाड़ियों तथा आगन्तुकों के आवासीय व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि आवासीय व्यवस्था इन्द्रा प्रियदर्शिनी कामकाजी महिला छात्रावास, वन्दना कटारिया हॉकी छात्रावास, बीएचईएल गेस्ट हाउस, त्रिशुल अतिथि गृह आदि में की जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी जगह साफ-सफाई आदि पर पूरा ध्यान रखा जाये। पीने के पानी की व्यवस्था के सम्बन्ध में उन्होंने जल संस्थान को निर्देश दिये कि जहां-जहां पर पानी की आवश्यकता हो उसकी पूरी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। परिवहन की व्यवस्था का जिक्र करते हुये जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि खिलाड़ियों तथा आगन्तुकों के आवागमन हेतु एआरटीओ से सामंजस्य स्थापित करते हुये पर्याप्त आवश्यकतानुसार छोटे तथा बड़े वाहनों की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी द्वारा खेलों का आयोजन कहां-कहां किये जायेगे, के सम्बन्ध में  जानकारी लेने पर अधिकारियों ने बताया कि मल्टीपरपज हॉल एवं खेल मैदान, जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनादाबाद, बीएचइएल खेल प्रांगण, पुलिस लाइन- मल्टी परपज हॉल एवं खेल मैदान, पीएचसी खेल मैदान सुभाषनगर आदि स्थानों में आयोजित किये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एम्बुलेंस सहित चिकित्सा सम्बन्धी सभी  व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।  उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि जहां-जहां पर मोबाईल टायलेट की आवश्यकता हो वहां-वहां मोबाइल टायलेट स्थापित करें तथा कहीं पर भी साफ-सफाई सम्बन्धी अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर बॉक्सिंग एसोसिएशन से विशाल गर्ग, एआरटीओ रश्मि पन्त, जिला खेल अधिकारी शबाली गुरूंग, अधिशासी अभियन्ता मदन सेन, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी, उप क्रीड़ाधिकारी प्रदीप कुमाार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा, अधिशासी अधिकारी शिवालिक नगर सुभाष कुमार, खेल प्रशिक्षक ऋषिपाल सिंह, जिला खेल समन्वयक गजेन्द्र सिंह, सचिव जिला खो-खो एसोसिएशन सूरज चौधरी सहित सम्बन्धत पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड : गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर प्रशासन सख्त, FIR दर्ज
  • 28वें दौरे पर उत्तराखण्ड आएंगे PM मोदी, मेगा प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण
  • उत्तराखंड : देहरादून आने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, एक्सप्रेस-वे बंद, कई रूट डायवर्ट
  • उत्तराखंड : देहरादून आने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, एक्सप्रेस-वे बंद, कई रूट डायवर्ट
  • चारधाम यात्रा को अधिक सुगम व सुलभ बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • बिजनौर से हरिद्वार तक निकली एक्स मुस्लिम यात्रा पर विवाद, हर की पैड़ी पर समापन
  • सोनिया गांधी बोलीं : महिला आरक्षण नहीं, असली मुद्दा परिसीमन
  • नोएडा फेज-2 में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी से हालात तनावपूर्ण
  • उत्तराखण्ड को बनाएंगे देश का अग्रणी फिल्म शूटिंग हब – सीएम धामी
  • पौड़ी गढ़वाल : नाबालिग बालकों ने चुरा दी बुलेट मोटरसाइकिल, पुलिस ने लिया संरक्षण में
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.