बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : धर्मांतरण कानून को और सख़्त करने के निर्देश, सनातन संस्कृति की भूमि पर डेमोग्राफी बदलने की कोशिशें बर्दाश्त नहीं

शेयर करें !
posted on : जुलाई 29, 2025 11:12 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में धर्मांतरण पर नियंत्रण के लिए कानून को और अधिक सख्त बनाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने इस विषय पर गहन समीक्षा की और कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि उत्तराखंड एक सीमांत प्रदेश होने के साथ-साथ सनातन संस्कृति की पुण्य भूमि भी है, ऐसे में यहां जनसंख्या संरचना (डेमोग्राफिक प्रोफाइल) को बदलने के किसी भी प्रयास को कड़ी सख्ती से रोका जाए। उन्होंने पुलिस को निर्देशित किया कि धर्मांतरण से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी निगरानी रखी जाए और इन गतिविधियों में संलिप्त तत्वों की पहचान कर उन पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

सीएम धामी ने कहा कि धर्मांतरण के जाल में फंसे लोगों को परामर्श और मार्गदर्शन देकर मुख्यधारा में लाने की पहल भी की जाए ताकि वे भटकाव से बच सकें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हाल की घटनाएं चिंता का विषय हैं, जिन्हें देखते हुए धर्मांतरण विरोधी कानून को और अधिक कठोर बनाए जाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘ऑपरेशन कालनेमी’ धर्मांतरण में लिप्त तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का उदाहरण बन चुका है। इस अभियान को और प्रभावी बनाने तथा इसकी सतत निगरानी के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित किए जाने के निर्देश भी उन्होंने दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि धर्मांतरण जैसी गतिविधियों से न केवल सामाजिक ताना-बाना प्रभावित होता है, बल्कि यह राज्य की सांस्कृतिक पहचान के लिए भी चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री की यह पहल राज्य में धर्मांतरण पर नियंत्रण और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। प्रशासनिक हलकों में भी इसे लेकर सक्रियता देखी जा रही है।

 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर में फूड कार्ट और संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामोत्थान के उद्यमों को बेहतर संचालन के निर्देश
  • भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन
  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
  • उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, स्रोत पर कचरा पृथक्करण से वैज्ञानिक निस्तारण तक व्यवस्था होगी मजबूत
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
  • छात्र को नोटिस जारी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकारा, मांगा स्पष्टीकरण
  • CM धामी से मिले माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा
  • हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, 2027 की तैयारियों पर होगा मंथन
  • नैनीताल में रिफॉर्म उत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू, नागरिकों से सुधार संबंधी सुझाव आमंत्रित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.