शनिवार, जनवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शीतकालीन चुनौतियों से निपटने को सभी विभागों को एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 11, 2025 11:23 अपराह्न

चमोली। शीतकाल के दौरान जनपद में संभावित बर्फबारी एवं शीतलहर की स्थिति से पूर्व आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु गुरुवार को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में एनआईसी वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों को पूर्व तैयारियों को समय पर पूर्ण करने तथा शीतकालीन चुनौतियों से निपटने हेतु समन्वयात्मक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने बर्फबारी की स्थिति में सड़क मार्गों को सुचारू रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण स्थानों पर मशीनों व संसाधनों की पूर्व तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम जोशीमठ को सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शीतलहर से पूर्व संपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए ठोस तैयारियाँ सुनिश्चित करने को कहा।

नगर निकायों को निर्देशित करते हुए उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को मुख्य बाजारों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त अलाव व्यवस्था करने तथा रैन बसेरों में बेहतर ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों पर जोर देते हुए एडीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मेडिकल सुविधाओं को पूर्ण रूप से सक्रिय रखने तथा जिन गांवों में गर्भवती महिलाएं हैं, उन्हें समय रहते अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पर्याप्त पशुचारा एवं दवाइयों का भंडारण पूर्व में ही कर लेने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान, जल निगम, वन विभाग, शिक्षा विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शीतकाल के दौरान मजबूत कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल जुड़े रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी की दस्तक
  • हेमकुंड और बद्रीनाथ की चोटियों पर हिमपात
  • वाणा के ग्रामीणों ने बारिश को लाटू देवता से मांगी मन्नत
  • औली में व्यवस्थाओं की जांच को लेकर कड़ाके की ठंड में आंदोलन तेज
  • चारधाम यात्रा 2026 : तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, मंदिर परिसरों में मोबाइल और कैमरे पर पूर्ण प्रतिबंध
  • मुख्यमंत्री धामी का शेफ समुदाय से संवाद, उत्तराखंड के स्वाद को “लोकल से ग्लोबल” बनाने का आह्वान
  • राहु मंदिर पैठाणी के सौंदर्यीकरण के लिए 1.90 करोड़ की योजना का भूमि पूजन, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल होगा राहु मंदिर
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में पौड़ी गढ़वाल बना डिजिटल गवर्नेंस की मिसाल, अपणी सरकार पोर्टल पर प्रदेश में प्रथम स्थान
  • चमोली की वादियों में समय से पूर्व खिलने लगे बुरांश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने नील चामेश्वर नर्सरी का किया उद्घाटन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.