posted on : जून 13, 2022 6:56 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : नगर निगम सभागार देहरादून में राजकीय पत्रकार यूनियन के 12 वे सम्मेलन में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट (सेना मैडल) के सम्मान में कोरोना काल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जिसमें पुलिस विभाग, पत्रकार, चिकित्सा, शिक्षा एवं समाजसेवा संस्थान के सभी लोगों को उनके द्वारा किये उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि शहीदे आजम श्री भगत सिंह के भतीजे श्री किरणजीत सिंह, ब्रिगेडियर श्री विभोर शर्मा, महिला आयोग की अध्यक्ष एवं शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता सुरेंद्र सिंह एवं उनकी माताजी के अलावा सभी व्यक्ति शामिल रहे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला संतोष सिंह कुंवर को उनके द्वारा पूर्व में कोरोनाकाल के दौरान किये गए उत्त्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


