रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वनाग्नि से जंगलों की रक्षा को लेकर वन पंचायत सरपंच ऊखीमठ की अभिनव पहल, सरपंच की पहल पर मातृशक्ति बनी जंगलों की प्रहरी

शेयर करें !
posted on : मार्च 12, 2024 3:46 अपराह्न

’ग्राम पंचायतों की मातृशक्ति के साथ मिलकर जंगल में आग लगाने वालों पर निगरानी और कार्रवाई को बनाई रणनीति’

रुद्रप्रयाग : वनाग्नि से होने वाले नुकसान व इसकी सुरक्षा को लेकर वन पंचायत सरपंच ऊखीमठ पवन राणा ने अभिनव पहल की है। पवन राणा द्वारा स्थानीय मातृशक्ति के साथ लगातार व सार्थक संवाद करते हुए उन्हें वनों की सुरक्षा को लेकर जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। उनकी इस पहल में मातृशक्ति द्वारा उनका साथ दिया जा रहा है एवं जंगल में आग लगाने वालों पर निगरानी और वन विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई के प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी व प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग ने पवन राणा की इस विशेष पहल की सराहना की है।
वन पंचायत सरपंच ऊखीमठ पवन राणा ने फायर सीजन को देखते हुए अनूठी पहल की है। वनों में लगने वाली आग से वन संपदा के राख होने के साथ ही उसके मानवीय व पर्यावरणीय नुकसान को लेकर वे स्थानीय तथा आसपास के अन्य गावों की मातृशक्ति के साथ लगातार संवाद कर उन्हें वनों में लगने वाली आग से हो रहे नुकसान की बारीकी से जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही वनों की सुरक्षा को लेकर भी जानकारी से अवगत करा रहे हैं। इसके अलावा गांव में मातृशक्ति के साथ गोष्ठी का आयोजन करते हुए उन्हें जिम्मेदारी हेतु शपथ भी दिलाई जा रही है। इस पहल में स्थानीय मातृशक्ति भी उनका बढ़ चढ़कर साथ दे रही हैं। साथ ही आसपास की अन्य वन पंचायतों की मातृशक्ति व ग्रामीणों को भी वनों की आग से सुरक्षा में योगदान देने का संदेश दिया जा रहा है।
पवन राणा बताते हैं कि वनों में लगने वाली आग से वन संपदा नष्ट होने के साथ-साथ जंगल में रहने वाले छोटे-बड़े प्राणियों को बड़ी क्षति पहुंचती है। इसके अलावा बड़े गंभीर पर्यावरण व मानवीय नुकसान भी होते हैं। उन्होंने कहा कि हर ग्रामीण को वनों में आग न लगने हेतु जागरूक होने की आवश्यकता है। साथ ही जिनके द्वारा वनाग्नि की घटना का कृत्य किया जाता है उसे अनिवार्य रूप से दंडित करना, घटना की सूचना देने वालों को पुरस्कृत करना, समय-समय पर लोगों को इसके लिए जागरूक करते रहना आदि सार्थक प्रयासों से वनाग्नि की घटनाओं को रोका जा सकता है। उनके द्वारा यही सब करते हुए महिलाओं व ग्रामीणों को जागरूकता संदेश दिया जा रहा है जिसमें सभी महिलाओं का उन्हें साथ मिल रहा है। और इसके बेहतर परिणाम भी मिल रहे हैं।
इधर, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार और प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग अभिमन्यु ने पवन राणा के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। साथ ही जनपद में अन्य लोगों को उनसे प्रेरित होकर वनाग्नि की घटना को रोकने हेतु किए जाने वाले प्रयासों की सीख लेने की अपील की है।     
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
  • एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां, दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश
  • धामी सरकार की फिल्म नीति से उत्तराखंड की वादियों में अक्षय कुमार की दस्तक, मसूरी-लैंढौर में ‘SVC60’ की शूटिंग
  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.