शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज संस्था

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 17, 2025 8:56 अपराह्न
कोटद्वार। किसी ने ठीक ही कहा है कि नारी में कायापलट करने की असीम क्षमता है, बस वह अगर कुछ करना चाहती है तो उसे परिवार और समाज में समर्थन दें,न कि सम्मान समारोह में। ऐसे ही कुछ विचारों और संभावनाओं के उद्देश्य को लेकर गठित भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज संस्था का रविवार को कोटद्वार के डेफोडिल पब्लिक स्कूल सभागार में मेगा महिला चौपाल का आयोजन किया गया। मेगा महिला चौपाल कार्यक्रम में महिला उत्पीडन, घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य जागरूकता व स्वरोजगार सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
चौपाल का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु राणा व संस्था के टीम प्रबंधक हरविंदर सिंह राणा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया ।कार्यक्रम में अपने संबोधन में टीम प्रबंधक हरविंदर राणा ने बताया कि संस्था पूरे देश में पिछले डेढ़ साल से सक्रिय है व उत्तराखंड के समस्त 13 जिलों में स्थानीय महिलाएं संगठित होकर संस्था के लिए पूरे मनोबल से महिलाओं के हितों के लिए कार्य कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से पांच महिला सदस्यों से शुरू संस्था पिछले डेढ़ साल में ही हजारों की संख्या में जुट चुकी है।
संस्था द्वारा पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, अनाथ बच्चों की मदद, मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर व स्वरोजगार के लिए सराहनीय कार्य किया है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंने के साथ साथ स्वावलंबी व निर्भिक बनी हैं । वहीं पौड़ी जिलाध्यक्ष अंजू धस्माना ने बताया कि पौड़ी जिला इकाई के तहत अनेक महिलाएं एकजुट होकर स्वरोजगार, जनजागरण अभियान में जुड़कर कार्य करने लगी हैं। बिजनौर जिले की ब्लाक अध्यक्ष निशी शर्मा ने बताया कि आज उनके जिले में संस्था से जुड़ी महिलाएं घरेलू हिंसा से पीड़ित, टूटते परिवारों को आपसी सहमति से बचाने, कानूनी मददगार, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाकर व स्वरोजगार में सहयोग कर अपनी संगठनात्मक क्षमता का लोहा मनवा रही है।
मेगा चौपाल में मेरी आवाज सुनो जन कल्याण की पौड़ी जिलाध्यक्ष महमूदा मुस्कान ने बताया कि महिलाएं सृष्टि की जनक हैं जब वह ठान लेती है कि अमुक कार्य उन्हें करना है तो सभी बाधाएं पार करने की क्षमता रखती है। दुख व कठिनाई को महिलाएं बचपन से झेलती रहती हैं इसलिए छोटी बड़ी समस्या महिलाओं के लिए मायने नहीं रखती। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए एक सुनहरा अवसर मिल रहा है इसका लाभ उन्हें उठाना चाहिए। इस मौके पर भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज की जिला सचिव पूनम राणा, प्रवक्ता प्रियंका शाही, जशोदा थापा, शिखा डबराल, विमला नेगी, प्रीति डंडरियाल, सीमा मेघवाल, दीपा रावत, नीरज रावत, हफीजुर्रहमान व मनोज नौडियाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पुष्कर पंवार ने किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.