सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देश की आर्थिक उन्नति से ही बनेगा विकसित भारत – प्रो. एनएमपी वर्मा

शेयर करें !
posted on : जून 8, 2024 9:00 अपराह्न

– महाविद्यालय गोपेश्वर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आगाज

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग एवं सामाजिक आर्थिक विकास अध्ययन परिषद, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड (एसेड) के संयुक्त तत्त्वाधान में शनिवार को दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। भारत से विकसित भारत विषय पर आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो. एनएमपी वर्मा ने कहा कि देश की आर्थिक उन्नति से ही विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरा होगा। इसलिए अधिक से अधिक आर्थिक स्रोतों का निर्माण करना होगा।

संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक प्रो. आनंद सिंह उनियाल ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए देश के हर नागरिक में राष्ट्रहित का भाव विकसित करना होगा ताकि वह हर काम राष्ट्र के नाम के भाव से कर सके। उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की के प्रोफेसर एसपी सिंह ने कहा कि कृषि आधारित लघु उद्योगों के निर्माण से ही समृद्ध भारत का रास्ता निकलेगा। इसलिए युवा पीढ़ी को तकनीकी युक्त कृषि उत्पादन, फल उत्पादन, सब्जी उत्पादन एवं दुग्ध उत्पादन की दिशा में काम करना होगा तभी तर घर तक आर्थिक खुशहाली पहुंच पाएगी।

कार्यक्रम अध्यक्ष गोपेश्वर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कुलदीप नेगी ने कहा कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्र में इस तरह की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होने से स्थानीय जनमानस का मनोबल बढ़ेगा। गोष्ठी के संयोजक प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने गोष्ठी के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तराखंड की आर्थिकी में चारधाम यात्रा का विशेष महत्व है और यात्रियों को और अच्छी सुविधाएं सरकारी स्तर पर प्राप्त होनी चाहिए। गोष्ठी के आयोजक सचिव डॉ. एसके लाल ने समस्त  अर्थशास्त्रियों का देवभूमि आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोधलेखन के लिए अवध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. पीके सिन्हा को ज्ञानरत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. संधीर शर्मा, प्रो. अल्पना श्रीवास्तव, प्रो. अमित जायसवाल, प्रो. चंद्रावती जोशी, डॉ. सरिता द्विवेदी, डॉ. अल्का श्रीवास्तव, डॉ. बीपी देवली, डॉ. अभय कुमार, डॉ. राजेश कुमार मिश्र, डॉ. रमाकांत यादव, डॉ. विकास प्रधान आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.