शनिवार, अप्रैल 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का एक अग्रणी राष्ट्र बन चुका है भारत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 4, 2024 7:01 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सुभाष रोड़ स्थित होटल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि  हमें समाज हित से जुड़े सभी विषयों के माध्यम से समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक जुड़ना होगा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भांति देश और अपने संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए दिन-रात काम करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का ही प्रतिफल है कि पिछले नौ वर्षों में देश के हर वर्ग तक विकास की धारा पहुंची है। आजादी के बाद के वर्षों की तुलना में पिछले नौ वर्षों के दौरान विकास के सभी मापदंडों के आधार पर हम कह सकते हैं, हमारे देश ने हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है, जिसका लोहा आज संपूर्ण विश्व मान रहा है। वर्ष 2014 से देश की जनता ने प्रधानमंत्री  मोदी जी पर अपना भरोसा जताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सेना के आधुनिकीकरण से लेकर सीमाओं की सुरक्षा तक, प्रत्येक नागरिक को कोरोना वैक्सीन पहुंचाने से लेकर हथियार और मोबाइल उत्पादन तक, शिक्षा का बजट तीन गुना बढ़ाने से लेकर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाने तक, साढ़े तीन करोड़ से अधिक गरीबों को आवास देने से लेकर 80 करोड़ से अधिक लोगों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने तक, 10 करोड़ उज्जवला गैस कनेक्शन देने से लेकर करोड़ों लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देने तक, हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि किस तरह उज्जवला योजना की 10 करोड़ वीं लाभार्थी के अयोध्या स्थित घर पर प्रधानमंत्री ने जाकर स्वयं चाय पी। यह आदरणीय प्रधानमंत्री जी की ’’सबका साथ, सबका विकास’’ की सोच को चरितार्थ करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें भी उत्तराखंड में विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों से मिलकर अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं, यह जानकारी प्राप्त करने के प्रयास करने होंगे। तीन तलाक खत्म करना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 का खात्मा, काशी विश्वनाथ में भव्य कॉरिडोर का निर्माण, उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण, बद्रीनाथ और केदारनाथ धामों का पुनर्निर्माण ये कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिनको आने वाली पीढ़ियां भी हमेशा याद रखेंगी। इसके साथ ही 22 जनवरी को वो घड़ी आने वाली है, जिसका हमें वर्षों से इंतजार था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है,  प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज देश में प्रतिदिन 38 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है।  मिशन इन्द्रधनुष योजना के तहत बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है।  आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक वैभव पुनः वापस लौट रहा है।  आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व का एक अग्रणी राष्ट्र बन चुका है।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से हमारी सरकार भी उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए दिन रात कार्य कर रही है। हमारे कार्यकाल में उत्तराखंड में बहुत से कार्य पहली बार हुए हैं। पहली बार भर्तियों में घोटाले करने वालों पर कड़ी क़ानूनी कार्रवाई के लिए नकल विरोधी कानून लागू किया गया, धर्मांतरण रोकने के लिए कानून लागू किया गया, लैंड जिहाद और लव जिहाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, उत्तराखंड में सामान नागरिक आचार संहिता कानून लागू होने जा रहा है, भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्यवाही हो रही है, राजस्व पुलिस की जगह रेगुलर पुलिस की तैनाती की जा रही है, आपदा प्रबंधन पर विश्व स्तरीय कार्यक्रम उत्तराखंड में हुआ, उत्तराखंड, डेस्टिनेशन उत्तराखंड के रूप में निवेश का हब बनने जा रहा है। पिछले जो कार्य 23 वर्षों में नहीं हुए थे, वह हमारी सरकार ने किए हैं और आगे भी करती रहेगी।  भू-कानून भी यदि कोई लाएगी तो हमारी सरकार ही लाएगी। पहले भी युवाओं को नकल विरोधी कानून के विरोध में भड़काया गया था, लेकिन अब उनके लोग ही हमारे द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को सही ठहरा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हित में हमने जो प्रयास किया है, जो मेहनत की है, वो सबके सामने है और हमारा संकल्प है कि हम इस प्रकार के कार्य करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, वंचित, शोषित, आदिवासी, युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेना होगा। हमें ’’विकल्प रहित संकल्प’’ के साथ यह संकल्प लेना है कि जब तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक नहीं पहुंच जाता तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे, आराम से नहीं बैठेंगे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सूचना विभाग में पदोन्नति : अर्चना व बद्री चन्द नेगी को बनाया गया उप निदेशक
  • नारी सम्मान पर कांग्रेस घिरी, कांग्रेस के विरोध में देहरादून में महिलाओं की विशाल रैली, मुख्यमंत्री धामी का महिला आरक्षण मुद्दे पर राहुल गांधी पर तीखा हमला
  • देहरादून : घंटाघर में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल सफल, आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल उपचार, देहरादून के किसी अस्पताल में बिना सर्जरी घुटने के उपचार का पहला मामला, कूल्ड आरएफए से किए गए उपचार से मरीज को मिल बड़ी राहत
  • राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने लिया अयोध्या अतिथि गृह निर्माण स्थल का विस्तृत जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • ब्रह्म कपाल में शुरू हुआ पिंडदान
  • भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट वैदिक विधि-विधान के साथ खुले, शंकराचार्य जी के सान्निध्य में द्वार पूजा संपन्न
  • बदरीनाथ मंदिर प्रभारी बने गिरीश चौहान
  • हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में खुले भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट
  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, जय बदरी विशाल से गुंजायमान हुआ धाम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.