सोमवार, सितम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

असावधानी बरतने से बढ़ सकती हैं कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या – एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 24, 2020 8:07 अपराह्न

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश कोविड–19 कम्युनिटी टास्क फोर्स की ओर से यमकेश्वर प्रखंड के विद्यालय में निशुल्क मास्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 150 से अधिक शिक्षकों व विद्यार्थियों को मास्क वितरित किए गए। साथ ही आर्थिकरूप से कमजोर ग्रामीणों व अकुशल श्रमिकों को घर-घर जाकर कपड़े के मास्क ​दिए गए। इस दौरान उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए एहतियातन मास्क का अनिवार्यरूप से इस्तेमाल और एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की गई।

इस अवसर पर एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने आगाह किया कि असावधानी बरतने से फिर से कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ सकती है, इसी के मद्देनजर कोविड19 टास्क फोर्स द्वारा लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जो भी जरुरी सावधानी बरती जानी है (कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर) से लोगों को घर-घर व विद्यालयों में जाकर जागरुक किया जा रहा है, लिहाजा लोगों को इस बाबत बताई गई बातों का हरहाल में पालन सुनिश्चित करना चाहिए।

एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में राजकीय इंटर मीडिएट कॉलेज गंगाभोगपुर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अन्य कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों को 2 गज की दूरी पर बिठाया गया और उन्हें कोविड19 संक्रमण के मद्देनजर इसका महत्व समझाया गया। इस दौरान कोविड19 कम्यूनिटी टास्क फोर्स के सदस्यों ने उन्हें कोरोना महामारी संबं​धित विस्तृत जानकारियां दी। इस दौरान संस्थान की ओर से विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं को सेनेटाइजर, मास्क का वितरण किया गया और उन्हें कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित करने, अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने व सामाजिक दूरी(एसएमएस) का पालन करने को कहा गया I

एम्स की टीम द्वारा उन्हें कपड़े अथवा शल्य चिकित्सा में प्रयोग किए जाने वाले मास्क के उपयोग के तौर तरीके बताए गए। साथ ही बताया कि कपडे़ के मास्क का इस्तेमाल करने के बाद साबुन से अच्छी तरह से धोकर दोबारा उपयोग में लाया जा सकता हैI उनसे अपील की गई कि यदि कोई व्यक्ति घर अथवा सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाए दिखाई पड़े तो उसे शीघ्र ही मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें और मास्क का प्रयोग नहीं करने से होने वाले संक्रमण के खतरों से अवगत कराएं।

बच्चों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने और अति आवश्यकता पड़ने पर ही मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने की अपील की गई। इस दौरान विद्यार्थियों से कोरोना वायरस से संबंधित सामान्यज्ञान के प्रश्न पूछे गए, जिनका बच्चों ने सकारात्मक जवाब दिए I इसके अलावा एम्स की कोविड19 टास्क फोर्स ने गंगाभोगपुर क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों व गांव में कार्यरत अकुशल श्रमिकों को घर- घर जाकर कपडे़ के मास्क वितरित किए।

एम्स के इस अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता नवीन मोहन ने कहा कि कोविड19 के प्रति लोगों को जागरुक करने का जिम्मा सिर्फ मेडिकल संस्थानों व चिकित्सकों का ही नहीं है,बल्कि इसको लेकर सामाजिक संगठनों को भी आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नवीन मोहन, एम्स के डा. भीम दत्त सेमवाल, विकास सजवाण,हिमांशु ग्वाड़ी, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे I

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें – डीएम
  • एसएसपी दून की रणनीति फिर अपराधियों पर पड़ी भारी
  • 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, विकसित भारत 2047 से जुड़ेंगे उत्तराखंड के नागरिक
  • धामी कैबिनेट के फैसले : पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन, खेल, युवा कल्याण, गृह, परिवहन, शिक्षा एवं वन विभाग के कुल 243 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए, भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना में फायर सेफ्टी प्लान, इमरजेंसी एग्जिट और लिफ्ट सिस्टम का विशेष ध्यान रखा जाए
  • कैबिनेट बैठक खत्म, 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर; एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, कई सौ नए पदों को भी मिली मंजूरी
  • पाकिस्तान की फिर किरकिरी : महिला एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने नकवी से नहीं ली ट्रॉफी, फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराया 
  • ​कोटद्वार से संयुक्त राष्ट्र तक, कीर्ति शर्मा ने दुनिया के सामने रखा भारत का विजन
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आधारभूत ढांचा हुआ मजबूत, पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास, आवास विभाग की 63 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.