शनिवार, मई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : जिले में दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो ने किया पोस्टल बैलेट के मध्यम से होम वोटिंग

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 8, 2024 7:09 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण):  जिले में दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से होम वोटिंग की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इन दोनों श्रेणियों के कुल 259 मतदाताओं ने आज पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रबल आस्था को अभिव्यक्त किया। जिनमें से 183 बजुर्ग एवं 76 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। जिले में 75 मतदान टोलियों ने इन मतदाताओं के घर जाकर मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई।  जिले में होम वोटिंग सुविधा का लाभ उठाने के लिए फार्म 12 डी में आवेदन करने वाले मतदाताओं में से कुल 484 मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे। जिनमें  85 वर्ष से अधिक आयु के 339 मतदाता तथा 145 दिव्यांग मतदाता हैं। 
होम वोटिंग के लिए पुरोला विधान सभा क्षेत्र के लिए 19 यमुनोत्री में 34 तथा गंगोत्री में 22 मतदान टोलियों ने आज इन मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई। नोडल अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पहले दिन पुरोला विधान सभा क्षेत्र में 75 बुजुर्ग व 20 दिव्यांग मतदाताओं सहित कुल 95 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र में 68 बुजुर्ग व 28 दिव्यांग मतदाताओं सहित कुल 96 मतदाताओं ने अपने घर पर मतदान किया। जबकि गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र में कुल 68 मतदाताओं जिनमें 40 बुजुर्ग व 28 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं, ने मतदान किया।
घर-घर जाकर मतदान के लिए गठित 75 मतदान पार्टियों में से हरेक टीम में दो मतदान अधिकारियों के अलावा एक माईक्रो प्रेक्षक व वीडियोग्राफी टीम तथा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी इस काम में जुटाया गया है। इस प्रकार होम वोटिंग के लिए चार सौ से भी अधिक कर्मियों को मतदाताओं के घरों पर भेजा गया है। अधिकांश बूथों पर इस सुविधा का लाभ उठाने वाले एक या दो ही मतदाता हैं। 
पहले दिन पुरोला विधान सभा क्षेत्र के दूरस्थ सेवा गांव के मतदान केन्द्र में एक मात्र 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला ग्यारसी देवी सहित फिताड़ी गांव की 85 वर्ष से अधिक आयु की दो मतदाताओं भूमि देई व धर्मी देई ने भी मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र के चुनावी पर्व के प्रति उत्साह और लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा है कि होम जिले में होम वोटिंग का पहला 10 अप्रैल तक चलेगा तथा इसमें छूटे हुए मतदाताओं को दूसरे चरण में 11 से 14 अप्रैल तक होम वोटिंग के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टेक्नोलॉजी से बदलेगी गांवों की तस्वीर – IAS निधि यादव
  • टिहरी में “अखरोट ग्राम” का लोकार्पण, बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • कोटद्वार : आदर्श विद्या निकेतन हल्दूखाता में बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
  • उत्तराखंड : UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर, 14 परीक्षाओं की तिथियां घोषित
  • उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 मई से बारिश और तेज हवाओं के आसार
  • फेसबुक पर युवती से दोस्ती पड़ी महंगी, डोईवाला के ठेकेदार से 1.20 करोड़ की साइबर ठगी
  • केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
  • सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत, मात्र 150 रुपए में ईसीजी जांच, मरीजों को सस्ती और सुलभ सुविधा
  • लिवप्योर ने ऋषिकेश में शुरू किया एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.