गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत, मात्र 150 रुपए में ईसीजी जांच, मरीजों को सस्ती और सुलभ सुविधा

शेयर करें !
posted on : मई 8, 2026 4:40 अपराह्न
  • धामी सरकार की पहल से गांव-कस्बों तक पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव और कस्बों तक पहुंचाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल से अब हृदय रोग के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ परामर्श और जांच की सुविधा मिलने लगी है। इससे दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को दून और कोरोनेशन अस्पताल के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रेमनगर और रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ हृदय रोग ओपीडी शुरू की गई है, जहां मरीजों को कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही मात्र 150 रुपये शुल्क पर ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) जांच की सुविधा भी दी जा रही है। दोनों केंद्रों में अब तक 35 से अधिक मरीज ईसीजी जांच का लाभ उठा चुके हैं।

प्रेमनगर सीएचसी में प्रत्येक बुधवार तथा रायपुर सीएचसी में प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हृदय रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच और परामर्श दे रहे हैं। इस व्यवस्था से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिल रही है, बल्कि दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल पर बढ़ते मरीजों के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।

पछवादून और परवादून क्षेत्र के लोगों के लिए यह सुविधा किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। अब उन्हें हृदय संबंधी परामर्श और उपचार के लिए शहर के बड़े अस्पतालों तक नहीं जाना पड़ रहा है।

अपनी माताजी के इलाज को पहुंचे जोगीवाला निवासी नीरज प्रसाद डबराल ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गरीब और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह व्यवस्था बेहद लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उनकी मां की जांच कर ईसीजी कराया, जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि वेलमेड अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों के सहयोग से प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब तक तीन सफल ओपीडी संचालित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का सकारात्मक फीडबैक मिल रहा है और अब तक 100 से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श दिया जा चुका है।

वहीं रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वेलमेड हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नीलेश चंद्र पांडे ने बताया कि यहां भी लगातार तीन ओपीडी सफलतापूर्वक संचालित हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोगों को इस सुविधा की जानकारी मिलेगी, वैसे-वैसे अधिक संख्या में मरीज ओपीडी का लाभ लेने पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मरीजों को उपचार और परामर्श के साथ ईसीजी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्जला एकादशी पर हिन्दू जागरण मंच ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को वितरित की लस्सी व शिकंजी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दूरस्थ क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, शंकरपुर में लगाई चौपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय और अदालीखाल पंपिंग योजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जन समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
  • वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका
  • पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 23 मामले पकड़े गए
  • उत्तराखंड : गंभीर बीमारी के आधार पर तबादलों को मंजूरी, अनुरोध वाले शिक्षकों को करना होगा इंतजार
  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.