शुक्रवार, जून 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बीस सूत्रीय कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान, डीएम डॉ. सौरभ गहरवार के मार्गदर्शन में तरक्की की लिखी नई इबारत

शेयर करें !
posted on : जून 9, 2025 4:05 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग जिला अधिकारी डॉक्टर सौरभ गहरवार के कुशल मार्गदर्शन और मजबूत प्रशासनिक नेतृत्व में निरंतर प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। हाल ही में नियोजन विभाग, अर्थ एवं संख्या निदेशालय द्वारा जारी राज्य स्तरीय रैंकिंग में रुद्रप्रयाग को बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जनपद में संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के समयबद्ध और प्रभावशाली क्रियान्वयन का प्रतिफल है।
बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख जनहित योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वयं जिलाधिकारी सौरभ गहरवार प्रत्येक सप्ताह इन योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हैं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश देते हैं कि योजनाओं का लाभ योग्य और जरूरतमंद लोगों तक समय से पहुंचे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि यह उपलब्धि रुद्रप्रयाग के समस्त विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की साझा मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता से कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं को समय पर जनता तक पहुंचाया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा और जनपद को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया जाएगा।
वहीं जनपद के अर्थ एवं संख्या अधिकारी संदीप भट्ट ने भी इस सफलता पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह जनपद के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में सभी विभागों ने अनुशासन और निष्ठा के साथ बीस सूत्रीय कार्यक्रम की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू किया, जिसका परिणाम आज पूरे राज्य में दूसरी रैंकिंग के रूप में सामने आया है।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सिविल सेवकों का मूल उद्देश्य होना चाहिए – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
  • महासीर के संरक्षण के लिए किये जाए विशेष प्रयास – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुप्तकाशी एवं ज्योर्तिमठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं का किया वर्चुअल शुभारंभ
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिव्यांग बच्चों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, भारती देवी फाउंडेशन को दिए एक लाख रुपये
  • मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को वनों के संरक्षण के साथ ही वन संपदाओं को लोगों की आजीविका से जोड़ने की दिशा में विशेष प्रयास करने के दिए निर्देश
  • अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया की उड़ान AI171 दुर्घटनाग्रस्त, इतने यात्री थे सवार, सामने आई दिल दहलाने वाली तस्वीरें
  • एयर इंडिया प्लेन क्रैश, 242 की मौत, कई स्थानीय लोग भी मरे
  • योजनाओं से आम आदमी का जीवन हुआ आसान – तीरथ सिंह रावत
  • किसानों को दी लाभकारी योजनाओं की जानकारी
  • अपर सचिव जोगदंडे ने योग दिवस की तैयारियों लिया जायजा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.