posted on : अगस्त 29, 2022 9:53 अपराह्न
टिहरी/देहरादून : जनपद टिहरी के सीतापुर में हुआ गर्भवती महिला का स्वास्थ्य खराब, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित। आज 29 अगस्त 2022 को जनपद टिहरी के सीतापुर में एक गर्भवती महिला का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर हे0का0 रविन्द्र पटवाल के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के मौके के लिए रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त महिला को अत्यधिक दुर्गम मार्गो व नदी-नालों से होते हुए सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। मुख्य मार्ग पर पहुचने के उपरांत उक्त महिला अपने परिजनों के साथ उपचार हेतु देहरादून आ गयी। परिजनों तथा महिला द्वारा इस संकट की घड़ी में साथ देने के लिए SDRF का अत्यधिक आभार प्रकट किया गया।
महिला का विवरण
- मोनिका रावत पत्नी दिनेश रावत निवासी सीतापुर, जनपद टिहरी गढ़वाल


