सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रभारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने संभाला बदरीनाथ धाम पूजा अर्चना का दायित्व

शेयर करें !
posted on : जुलाई 14, 2024 6:05 अपराह्न
  • निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को भावभीनी विदाई, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने सौंपा अभिनंदन पत्र
  • प्रभारी रावल पद पर विराजमान के लिए श्री बदरीनाथ धाम में धार्मिक अनुष्ठान हुए पूर्ण

गोपेश्वर (चमोली)। विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ के नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी ने रविवार को बदरीनाथ धाम के प्रभारी मुख्य पुजारी रावल का दायित्व संभाल लिया है साथ ही सेवानिवृत्त रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को मंदिर समिति ने सम्मानसमारोह में विदाई दी। रविवार को प्रातः साढे आठ बजे प्रभारी रावल ने पंच पंचतीर्थ स्नान किया श्री बदरीनाथ मंदिर के निकट पंच शिलाओं के दर्शन किये तप्तकुंड, विष्णुपदी गंगा अलकनंदा नदी, ऋषि गंगा,कुर्मूधारा प्रह्लाद धारा, नारद कुंड, में स्नान संपन्न हुआं तथा पंच शिला नारद शिला, नरसिंह शिला, वराह शिला, गरूड़ शिला, मार्कंडेय शिला के दर्शन किये।

निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने अपने कार्यकाल की प्रातःकाल को संपादित होने वाली अभिषेक पूजा संपन्न की उसके बाद प्रातः साढ़े सात बजे बाद अंतिम बालभोग लगाया। तत्पश्चात नये प्रभारी रावल अमरनाथ नंबूदरी को आशीर्वाद मंत्र तथा स्वर्ण छड़ी (शिंगौल) सौंपी। इसके बाद पहली बार प्रभारी रावल ने श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में पूजा-अर्चना के लि प्रवेश किया। रविवार से प्रभारी रावल शायंकालीन तथा सोमवार से प्रातः से शायंकालीन पूजाओं का संपादन करेंगे। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शुभकामनाएं दी है।

धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात सेवानिवृत्त रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को मंदिर समिति कार्यालय सभागार में विदाई दी गयी। इस अवसर पर मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिह ने सेवानिवृत्त रावल के विदाई समारोह के दौरान अभिनंदन पत्र पढ़कर सेवानिवृत्त रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को सौंपा।

इस अवसर पर मुख्य कार्याधिकारी ने सेवानिवृत्त रावल के श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य अर्चक के रूप में की गयी सेवा, कर्तब्यपरायणता, सौम्य व्यवहार, अनुशासन की प्रशंसा की कहा कि धर्माधिकारी, वेदपाठी, डिमरी पंचायत, हक हकूकधारियों तथा तीर्थयात्रियों से बेहतर तालमेल एवं समन्वय से कार्य किया। इस अवसर पर माहौल भावुक हो गया साथ ही बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित वक्ताओं ने सेवानिवृत्त रावल की सेवा भावना को याद किया। समारोह के अंत में सेवानिवृत्त रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने भगवान बदरीविशाल एवं मंदिर समिति का आभार जताया। सभी मंदिर समिति सदस्यों सहित मुख्य वित्त अधिकारी आनंद सिंह अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली सहायक विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल, अभियंता विपिन तिवारी सहित सभी अधिकारियों- कर्मचारियों,तीर्थ पुरोहितों ने नव नियुक्त प्रभारी रावल को बधाई दी है।

धार्मिक अनुष्ठान तथा विदाई सम्मान समारोह के अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य भास्कर डिमरी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, विशेष कार्याधिकारी रमेश सिंह रावत, बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी/ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान सहित डिमरी बडुवागण, कमदी, मेहता थोक पदाधिकारियों, पांडुकेश्वर, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विनोद, माणा के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा शिवप्रसाद डिमरी, दिनेश डिमरी आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.