गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : जनता दरबार में सीडीओ वरूण चौधरी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 22, 2021 3:30 अपराह्न

चमोली : सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरवार में मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। विभिन्न क्षेत्रों से जनता दरवार में पहुॅचे फरियादियों ने सुरक्षा दीवार, आपदा में क्षतिग्रस्त भवन निर्माण हेतु सहायता राशि, मारपीट, विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पद आदि से जुड़ी शिकायतें दर्ज की। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान सीएम हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा भी की गई और विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयान्तर्गत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर शिकायतों का समाधान करना सुनिश्चित करें। जनता दरवार में विद्युत, लोनिवि, खनन और श्रम प्रर्वतन विभाग से कोई भी अधिकारी उपस्थित न रहने पर संबधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण भी तलब किया गया।

जनता दरवार में सामाजिक कार्यकर्ता संदीप बुटोला ने राबाइका थराली की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने बताया कि राबाइका थराली में गणित और अंग्रेजी विषय में अध्यापकों के पद रिक्त है। विद्यालय में खेल मैदान, एनसीसी यूनिट और शौचालय न होने से छात्राओं को समस्या का सामना करना पड रहा है। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। छिनका निवासी माधो सिंह पाल ने आपदा में क्षतिग्रस्त मकान हेतु सहायता राशि की मांग और बाम्पा में मोटर मार्ग निर्माण से आवास को बने खतरे की शिकायत पर तहसील प्रशासन को जांच करने के निर्देश दिए गए। तहसील थराली के अन्तर्गत वन पंचायत चौण्डा में चार दीवारी और पौधरोपण कार्यो में अनियमिता की शिकायत पर भी जांच के निर्देश दिए गए। तहसील घाट के अन्तर्गत ग्राम उस्तोली निवासी अनसूया प्रसाद देवराडी तथा ग्राम धूनी निवासी धनूलीदेवी ने गांव में उनके साथ मारपीट व धमकी देने की शिकायत पर संबधित एसडीएम को तत्काल मामले का निराकरण करने को कहा गया। इस दौरान अन्य शिकायतों को भी मौके पर निस्तारण किया गया।  जन सुनवाई में परियोजना निदेशक प्रकाश रावत, जिला विकास अधिकारी सुमन राणा, सीएमओ डा.एसपी कुडियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.