मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली में जिला योजना से मिली मदद तो लीलियम का उत्पादन कर मुनाफा कमा रहे काश्तकार, उद्यान विभाग योजना के तहत 80 फीसदी सब्सिडी पर काश्तकारों को उपलब्ध करवा रहा लीलियम के बल्ब

लीलियम का विपणन कर काश्तकार कर रहे लाखों आय, फूलों के उत्पादन को बता रहे मुनाफे का सौदा

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 6, 2023 10:27 पूर्वाह्न
चमोली : जिला योजना मद से चमोली जिले में उद्यान विभाग की ओर से संचालित फूलों की खेती काश्तकारों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। योजना के संचालन के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ ही काश्तकारों में खासा उत्साह बना हुआ है। योजना के अनुसार उद्यान विभाग की ओर से वर्तमान में जिले के 16 प्रगतिशील काश्तकारों के साथ शादी, पार्टी और समारोहों में सजावट के लिये उपयोग आने वाले लीलियम (लिलि) के फूलों की व्यावसायिक खेती शुरु की। जिसके परिणाम आने के बाद काश्तकार फूलों के उत्पादन को लाभ का सौदा बता रहे हैं। 
लीलियम का फूल गुलदस्ते के साथ ही शादी, विवाह, पार्टी और समारोह में भी सजावट के लिये किया जाता है। जिससे लिलियम के फूल की बाजार में बेहतर मांग है। फूल की एक पंखुड़ी की बाजार में 50 से 100 रुपये तक की कीमत आसानी से मिल जाती है। ऐसे में फूल के बेहतर बाजार को देखते हुए उद्यान विभाग चमोली ने जिला योजना मद से 80 फीसदी सब्सिडी पर लीलियम के 25 हजार ब्लब 16 प्रगतिशील काश्तकारों के 26 पॉलीहाउस में लगवाए। जिनसे काश्तकारों ने 23 हजार 500 फूलों की स्टिक बेचकर अच्छी आय प्राप्त की है। ऐसे में अब जिले में अन्य काश्तकार भी लीलियम उत्पाद में दिलचस्पी ले रहे हैं।

काश्तकारों ने विपणन के लिये विभाग के सहयोग से तैयार किया चैनल

चमोली में उत्पादित फूलों के विपणन के लिये जहां पहली बार विभाग की ओर से विपणन की व्यवस्था की गई। वहीं अब काश्तकारों ने विभाग के सहयोग से फूलों के विपणन का चैनल तैयार कर लिया है। काश्तकारों ने बताया कि उनके फूल की मांग गाजीपुर मंडी में बडे पैमाने पर है। उन्होंने कहा कि पूर्व में फूलों की विपणन की समुचित व्यवस्था न होने से फूलों का उत्पादन करने से काश्तकार में शंका रहती थी। लेकिन अब विपणन की व्यवस्था होने के चलते फूलों का उत्पादन लाभप्रद साबित हो रहा है। 
लीलियम के फूल की बाजार में अच्छी मांग को देखते हुए काश्तकारों को इसके उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं स्थानीय बाजार के साथ ही देहरादून व अन्य स्थानों पर पर काश्तकारों के उत्पाद के विपणन की व्यवस्था की जा रही है। लीलियम के उत्पादन के लिए जम्मू कश्मीर और हिमाचल के साथ ही उत्तराखंड की आबोहवा में मुफीद है। जिसे लेकर काश्तकारों की आय के मजबूत करने के लिये 16 काश्तकारों के साथ योजना संचालित की जा रही है।
रघुवीर सिंह राणा, सहायक विकास अधिकारी, जिला उद्यान विभाग, चमोली।

क्या है लीलियम का फूल–

लिली के नाम से पुकारे जाने फूल का वैज्ञानिक नाम लिलियम है। यह लिलीयस कुल का पौधा है। यह में 6 पंखुड़ी वाला सफेद, नारंगी, पीले, लाल और गुलाबी रंगों का फूल होते हैं। जापान में जहां सफेल लिली को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। वहीं नारंगी लिलि को वृद्धि और उत्साह का प्रतीक माना जाता। लिली के पौधे अर्धकठोर होता है। इसके फूल कीप के आकार के होते हैं। इस का उपयोग सजावट के साथ ही सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण में भी किया जाता है। भारत में इसके फूल ऋतु में उगाये जाते हैं। उद्यान विशेषज्ञों के अनुसार पॉलीहाउस में फूल 70 दिनों में उपयोग के लिये तैयार हो जाता है।

क्या कहते हैं काश्तकार——

  1. सरतोली गांव के महेंद्र सिंह वर्ष 2019 में दिल्ली निजी कंपनी की नौकरी छोड़ घर लौटे। जिसके बाद उन्होंने अपने गांव में ग्रामीणों से 200 नाली बंजर भूमि 20 वर्ष के लिए लीज पर लेकर जहां सब्जी का उत्पादन शुरु करने के साथ ही 200 नीबू और 50 कीवी के पौधों का रोपण किया। जिसके बाद उद्यान विभाग की ओर से जिला योजना मद से फ्लोरीकल्चर योजना के तहत लीलियम का उत्पान शुरु किया। जिससे अब अच्छी आय प्राप्त करने लगे हैं।
  2. गोपेश्वर निवासी नीरज भट्ट का कहना है कि चालू वित्तीय वर्ष में उन्होंने गोपेश्वर के समीप रौली-ग्वाड़ में 10 नाली भूमि क्रय और 20 नाली भूमि लीज पर लेकर सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी से पॉलीहाउस स्थापित किया। जिसमें उन्होंने जहां 200 किवी के पौधों का रोपण किया। वहीं 400 वर्ग मीटर में लीलियम का उत्पादन शुरु किया। जिससे वर्तमान तक नीरज दो लाख की शुद्ध आय प्राप्त कर चुके हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, सुबह 10:28 बजे तय हुआ शुभ मुहूर्त
  • दलेर मेहंदी ने शराब पीकर नहीं किया था शो, आरोप साबित हुए तो गाना छोड़ दूंगा – मीका सिंह
  • ​’इतनी पी रखी है तो गाएंगे क्या!’ धार्मिक कार्यक्रम में दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
  • देहरादून में आज जलेगा 181 फीट ऊंचा रावण, दशहरा उत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, शोभायात्रा के प्रवेश मार्ग में बदलाव
  • रेखा आर्या प्रकरण : SIT के सामने मंत्री ने खोले साहू के कई ठिकानों के राज, अहम दस्तावेज मिलने की उम्मीद
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त रुख, किशोरी संप्रेक्षण गृह से कण्वाश्रम तक व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश
  • शिक्षा और कानूनी जागरूकता से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव – नाजिश कलीम
  • हेमा नेगी करासी को उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ां युवा पुरस्कार–2024, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय पहचान
  • उमरेला गांव पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, दिव्यांगों को मौके पर उपकरण; एक सप्ताह में लगेगा स्वास्थ्य शिविर
  • पौड़ी पुलिस की मानवता : चालक कांस्टेबल परमजीत सिंह ने जरूरतमंद महिला को किया रक्तदान, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने 24वीं बार किया रक्तदान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.