मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षा और कानूनी जागरूकता से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव – नाजिश कलीम

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 20, 2026 12:54 अपराह्न

श्रीनगर : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती और अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज नाजिश कलीम ने कहा कि शिक्षा और कानूनी जागरूकता समाज को सशक्त बनाने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों और शिक्षा के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा, स्वास्थ्य, समान अवसर और न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरी है। आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भी महत्वपूर्ण है। कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे।

शिविर में रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया और पात्र व्यक्तियों के अधिकारों के बारे में बताया। साथ ही जरूरत पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं एसएसआई पंकज कुमार तिवारी और उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का इस्तेमाल सतर्कता के साथ करना चाहिए और साइबर ठगी होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देनी चाहिए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश मैठाणी, अधिकार मित्र पूनम हटवाल, प्रियंका रॉय सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, सुबह 10:28 बजे तय हुआ शुभ मुहूर्त
  • दलेर मेहंदी ने शराब पीकर नहीं किया था शो, आरोप साबित हुए तो गाना छोड़ दूंगा – मीका सिंह
  • ​’इतनी पी रखी है तो गाएंगे क्या!’ धार्मिक कार्यक्रम में दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
  • देहरादून में आज जलेगा 181 फीट ऊंचा रावण, दशहरा उत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, शोभायात्रा के प्रवेश मार्ग में बदलाव
  • रेखा आर्या प्रकरण : SIT के सामने मंत्री ने खोले साहू के कई ठिकानों के राज, अहम दस्तावेज मिलने की उम्मीद
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त रुख, किशोरी संप्रेक्षण गृह से कण्वाश्रम तक व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश
  • शिक्षा और कानूनी जागरूकता से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव – नाजिश कलीम
  • हेमा नेगी करासी को उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ां युवा पुरस्कार–2024, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय पहचान
  • उमरेला गांव पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, दिव्यांगों को मौके पर उपकरण; एक सप्ताह में लगेगा स्वास्थ्य शिविर
  • पौड़ी पुलिस की मानवता : चालक कांस्टेबल परमजीत सिंह ने जरूरतमंद महिला को किया रक्तदान, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने 24वीं बार किया रक्तदान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.