बुधवार, सितम्बर 17, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आपदा की स्थिति में आम जनता तक पहुंचे तथ्यपरक सही जानकारी – सचिव आपदा प्रबन्धन एस.ए. मुरूगेशन

शेयर करें !
posted on : जून 3, 2021 5:33 अपराह्न

सचिव आपदा प्रबन्धन ने किया विभिन्न समाचार एजेंसियों के प्रतिनिधियों से संवाद, मीडिया से की सहयोग की अपेक्षा

देहरादून : सचिव आपदा प्रबन्धन एस.ए. मुरूगेशन द्वारा गुरूवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र सचिवालय में आपदा के दृष्टिगत प्रदेश में मानसून पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में दूरदर्शन, आकाशवाणी, सूचना विभाग सहित विभिन्न न्यूज एजेंसियों एवं सामुदायिक रेडियो के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किया गया।

सचिव आपदा प्रबंधन एस.ए.मुरूगेशन ने बताया कि प्रदेश में समय-समय पर उत्पन्न होने वाली आपदा की परिस्थितियों का कारगर ढंग से सामना करने के लिये आपदा प्रबन्धन तंत्र की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा से सम्बन्धित घटनाओं की तथ्यपरक वास्तविक जानकारी आम जनता को समय पर उपलब्ध हो इसके लिये भी प्रयास किये गये हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी तथा गैर सरकारी समाचार एजेंसियों की भी आम जनता तक सही जानकारी उपलब्ध कराने में बड़ी भूमिका रहती है। इसके लिये उन्होंने आपसी समन्वय एवं सहयोग की अपेक्षा की है।

सचिव आपदा प्रबंधन एस.ए. मुरूगेशन ने बताया कि उनके द्वारा इसी प्रकार का विचार-विमर्श प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों से भी किया जायेगा तथा इस सम्बन्ध में उनके बहुमूल्य सुझावों की जानकारी प्राप्त की जायेगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास घटनाओं की त्वरित सूचना संचार माध्यमों को उपलब्ध कराने का रहता है ताकि इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की भ्रांति की स्थिति उत्पन्न न होने पाये। उन्होंने कहा कि जन जागरूकता के प्रसार में मीडिया का अहम रोल रहता है, चूंकि दैवीय आपदा जैसी घटनायें आकस्मिक रूप से होती है अतः इन घटनाओं में कम से कम जान-माल का नुकसान हो इसके लिये जन जागरूकता के साथ तथ्यों की सही जानकारी आम जनता तक पहुंचे इसके लिये आपसी समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न संस्थाओं से भी बेहतर समन्वय बनाये जाने का प्रयास किया गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन एस.ए. मुरूगेशन ने बताया कि आपदा प्रबन्धन द्वारा यह भी प्रयास किया जा रहा है कि आपदा के विभिन्न विषय विशेषज्ञों के माध्यम से आकाशवाणी, दूरदर्शन, सामुदायिक रेडियो आदि के माध्यम से आपदा से एवं इसके प्रभाव को कम करने से सम्बन्धित जानकारी आम जनता तक पंहुंचे। उन्होंने कहा कि चाहे व्यवस्था पूर्व मानसून की हो, या लैंड स्लाइड, बाढ़, क्लाउड बर्स्ट, भूकंप, फॉरेस्ट फायर या स्कूल सेफ्टी की हो सभी मामलों में जन जागरूकता से हम इससे होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं। इस अवसर पर आनन्द श्रीवास्तव अपर मुख्य कार्यकरी अधिकरी उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबन्धन प्रधिकरण, डॉ. पीयूष रौतेला सहित अन्य उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विभागीय कार्यो में लापरवाही पर एई और जेई पर एफआईआर
  • आपदा प्रबंधन को लेकर सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • जन्मदिवस पर प्राकृतिक आपदा के मोर्चे पर जूझते रहे मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री के निर्देश, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम सविन बंसल
  • सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी विश्वकर्मा जयंती की बधाई
  • देहरादून में भारी बारिश का कहर : 13 की मौत, 16 लापता
  • सनातन संस्कृति विज्ञान और अध्यात्म का अद्वितीय संगम है – सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील स्तर पर जनता से किया वर्चुअल संवाद
  • नंदानगर के आपदा पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
  • सांगठनिक मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी = आराधना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.