शनिवार, अप्रैल 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईएमसी 15 वर्षों से आयुर्वेद के साथ भारतीय संस्कृति का फैला रही है सन्देश – सीएम पुष्कर सिंह धामी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 25, 2022 8:23 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में आयोजित  इण्टरनेशनल मार्केटिंग कारपोरेशन प्रा. लि. (आईएमसी)के क्रिस्टल एनीवर्सरी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने मां गंगा के तट पर आईएमसी द्वारा आयोजित समारोह के लिये आईएमसी की सराहना करते हुये कहा कि वह 15 वर्षों से आयुर्वेद के साथ भारतीय संस्कृति का सन्देश भी फैला रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में भारत का हर क्षेत्र-आयुर्वेद, सेना के अस्त्र-शस्त्र बनाने, सड़कों का जाल बिछाने आदि में निरन्तर विकास हो रहा है। युवाओं का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि वे युवाओं के बीच में काम करते आ रहे हैं। आज यहां बड़ी संख्या में युवा इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं, जो प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि उद्यमी उत्तराखण्ड में उद्योग-धन्धे  लगायें तथा उनमें यहां के नौजवानों को भी शामिल करें, राज्य सरकार आपके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार का पूरा प्रयास है कि हरिद्वार व उत्तराखण्ड में जितने भी उद्योग हैं, उनका चहुंमुखी विकास हो। उन्होंने कहा कि हमने उद्योग समूह के लोगों को आमन्त्रित किया, जिनके द्वारा दिये गये कई सुझावों पर कार्य चल रहा है तथा कई बिन्दुओं का समाधान भी निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का पूरा प्रयास है कि जो उद्योग यहां लगे हैं, वे अच्छी तरह से चलें। उन्होंने कहा कि राज्य के उद्यमी हमारे ब्राण्ड एम्बेसडर हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार तीन मंत्रों-सरलीकरण, समाधान तथा निस्तारीकरण के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने आईएमसी को शुभकामना देते हुये कहा कि आप अपनी पताका हिन्दुस्तान में फहराने के साथ ही पूरे विश्व में भी फहरायें। इस अवसर पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, आईएमसी के डॉ. अशोक भाटिया, दीना भाटिया, अमित भाटिया सहित कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक
  • मसूरी को मिलेगी “हरित” सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम
  • जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्य को मसूरी प्रशासन ने थमाया नोटिस
  • भूमि विवाद प्रकरण में डीएम सविन बसंल के हस्तक्षेप से वर्षों से लटके भूमि सीमांकन पूर्ण
  • नैनीताल–ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की परखी गयी तैयारियां
  • ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना
  • दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 
  • जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश
  • भारत तिब्बत सहयोग मंच उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष बने स्वामी शिवम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.