गुरूवार, जून 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मसूरी में चला प्रशासन का बुलडोजर, 126 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

शेयर करें !
posted on : जुलाई 7, 2022 9:17 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध अतिक्रमण, एवं खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में  अवैध अतिक्रमण, अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित कार्यवाही करते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
 जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार के दिशा निर्देशन के अनुपालन में आज मसूरी क्षेत्र में उप जिलाधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी/कार्मिकों की टीम द्वारा चिन्हित किए गए 126 स्थानों पर  अवैध अतिक्रमण पर हटाये गए जिनमें बाटाघाट, मोतीलाल मार्ग, कैम्टी रोड़, बस स्टेंड एवं किंग्रेग आदि स्थान शामिल है। उप जिलाधिकारी मसूरी के नेतृत्व में पुलिस, लोनिवि, नगर निगम एवं राष्ट्रीय राजमार्ग एव स्थानीय लोगों को साथ लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। साथ ही लोगों को सरकारी भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न किए जाने की चेतावनी दी गई तथा संबंधित विभागों को उनकी भूमि पर कब्जा लेने तथा अतिक्रमण न होने देने के निर्देश दिए गए। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी पल्लवी त्यागी, अधीशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी यूडी तिवारी, सहायक अभियन्ता लोनिवि राजेन्द्र पाल, जूनियर अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग खुशवंत शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कार्मिक एवं पुलिस बल मौजूद रहे।
जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि अवैध अतिक्रमण एवं  अवैध खनन, पर लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी, उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपनी भूमि को अतिक्रमित न होने देने के निर्देश दिए साथ ही कहा यदि अतिक्रमण मुक्त की गई भूमि पर दुबारा अतिक्रमण होता है तो संबंधित विभागों के अधिकारियो पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
  • धामी सरकार ने लिया फैसला, नीट छात्रों को फ्री बस सेवा का ऐलान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
  • सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • जनहित से जुड़े मामलों में होगी त्वरित कार्रवाई – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.