शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईआईटी रूड़की के आईहब दिव्या संपर्क ने ग्रेटर नोएडा में दूसरी इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सुविधा का किया उद्घाटन

डीप-टेक, उभरती तकनीकों एवं उभरते उद्यमियों पर करेगा ध्यान केन्द्रित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 10, 2022 12:04 पूर्वाह्न
 
नोएडा : आईआईटी रूड़की के आईहब दिव्या संपर्क ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईटी रूड़की के ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन सेंटर में दूसरी इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सुविधा का उद्घाटन किया। आईहब दिव्या संपर्क टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब की स्थापना नेशनल मिशन ऑन इंटरडिसिप्लिनेरी साइबर-फिज़िकल सिस्टम मिशन के तहत की गई थी, जिसकी घोषणा 2019 के केन्द्रीय बजट में भारत को इंडस्ट्री 4.0 एवं सोसाइटी 5.0 के लिए तैयार करने हेतु की गई। आईहब दिव्या संपर्क की स्थापना सेक्शन 8 के तहत गैर-लाभ कंपनी के रूप में विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विभाग तथा आईआईटी रूड़की द्वारा संयुक्त रूप से की गई। स्मार्ट सिटी, डिजिटल हेल्थ एवं इंडस्ट्री 4.0 आईहब दिव्या संपर्क के मुख्य फोकस क्षेत्र हैं।
आईहब दिव्या संपर्क डीप-टेक एवं उभरती तकनीकों जैसे आर्टीफिशियल इंटेलीजेन्स, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, ड्रोन्स, आईओटी, ब्लॉकचेन, स्मार्ट डिवाइसेज़ एवं नए दौर की अन्य तकनीकों पर ध्यान केन्द्रित करेगा। उभरते उद्यमियों को नई तकनीकों में सहयोग प्रदान करना और भारत को आत्मनिर्भर बनाना इसका मुख्य उद्देश्य है। यह सेंटर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर आईआईटी रूड़की के डायरेक्टर प्रोफेसर के.के. पंत ने बताया कि “स्टार्ट-अप्स विशेष रूप से डीप टेक स्टार्टअप अगले दशक में भारत के विकास की कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आईआईटी रूड़की प्रीमियम तकनीकों के साथ भारत में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है कि आईआईटी रूड़की में आईहब दिव्या संपर्क टेकनोलॉजी हब कई स्टार्ट-अप्स को डीप टेक्नोलॉजीज़ में सहयोग प्रदान कर रहा है और अगले दो सालों में उनकी योजनाओं को समर्थन देगा। यह देखकर अच्छा लगता है कि आईआईटी रूड़की में हमारे मुख्य कैम्पस के अलावा आईहब अब एनसीआर क्षेत्र में भी मौजूद है जो आस-पास के कॉलेजों से स्टार्ट-अप्स एवं इनोवेटर्स को सहयोग प्रदान करता है। प्रोफसर पंत ने बताया कि पिछले 12 महीनों में आईहब दिव्या संपर्क ने कुल 8 करोड़ के वित्तपोषण के साथ 16 स्टार्टअप्स को सहयोग प्रदान किया है और अगले 12 महीनों में 15 करोड़ की प्रतिबद्धता के साथ 30 अन्य स्टार्टअप्स को सहयोग प्रदान करने की योजना बनाई है।”
इस अवसर पर आईहब दिव्या संपर्क के सीईओ मनीष आनंद ने बताया कि” ग्रेटर नोएडा सेंटर की स्थापना खासतौर पर दूसरे स्तर के कॉलेजों के इनोवेटर्स को सहयोग प्रदान करने के लिए की गई। आईहब दिव्या संपर्क के परिणाम पहले से दिखने लगे हैं जहां इससे जुड़े दो स्टार्ट-अप्स को सालाना कार्यक्रम टेकस्पाकर्स के दौरान यॉरस्टोरी द्वारा 2022 के 30 सबसे प्रॉमिसिंग डीप टेक स्टार्टअप्स में सूचीबद्ध किया गया है। आईहब जल्द ही उन स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए स्टार्ट-अप एक्सेलरेटर प्रोग्राम की शुरूआत करेगा जो सीडफंड अवस्था से आगे बढ़ चुके हैं। आईहब एनसीआर क्षेत्र में कॉलेजों को प्रशिक्षण प्रदान करता है इस प्रोग्राम के तहत पहले से 300 छात्रों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।”
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नैनीताल–ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की परखी गयी तैयारियां
  • ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना
  • दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 
  • जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश
  • भारत तिब्बत सहयोग मंच उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष बने स्वामी शिवम
  • चारधाम यात्रा-2026 से पूर्व देहरादून में मेगा मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों का लिया गया व्यापक जायजा
  • 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, तैयारियों को अंतिम रूप
  • डिजिटल क्रॉप सर्वे को मिली गति, SDM ने रौता गांव में खेतों पर पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण
  • डीएम जनदर्शन : न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य उपचार, रोजगार से लेकर बिल एवं ऋणमाफी तक एक छत के नीचे मौके पर ही
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.