गुरूवार, मई 22, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम हो तो ऐसा ……., ऑन द स्पॉट की दिव्यांग महिला की पेंशन स्वीकृत, निःशुल्क उपलब्ध कराई व्हीलचेयर

शेयर करें !
posted on : मई 22, 2025 4:43 अपराह्न
  • ‘सारथी’ वाहन से सुरक्षित पहुंचाया घर, महिला बोली… डीएम हो तो ऐसा।
  • जनता की सेवा को हर पल समिर्पित हैं डीएम सविन बंसल।

देहरादून : जनता की सेवा के लिए देहरादून डीएम सविन बंसल हर पल समर्पित रहते है। जनता दरबार, बहुउद्देशीय शिविर, क्षेत्र भ्रमण के अलावा हर दिन बडी संख्या में लोग अपनी व्यथा और समस्या लेकर डीएम दफ्तर पहुंचते है। जिलाधिकारी संवेदनशीलता और सहानुभूतिपूर्वक न केवल जनता की समस्या सुनते है, बल्कि प्रभावशाली तरीके से उनका समाधान भी करते है। डीएम सविन बंसल अपनी स्वच्छ ईमानदार छवि, दृढ निश्चय, कडे फैसले और जन सेवा के प्रति संवेदनशील कार्यशैली के लिए खासे लोकप्रिय है। ऑन द स्पॉट समस्या का समाधान होने पर लोगों को अक्सर कहते सुना है, डीएम हो तो ऐसा……

ऐसा ही एक प्रकरण पिछली जनसुनवाई के दौरान भी सामने आया। जब देहरादून ओगल भट्टा, क्लिमेंटाउन निवासी एक दिव्यांग महिला राखी अपने पति विजेन्द्र कुमार के साथ जन सुनवाई दिवस पर डीएम दफ्तर पहुंची और अपनी पूरी व्यथा डीएम को सुनाई। शारीरिक रूप से 40 प्रतिशत दिव्यांग राखी ने दिव्यांग पेंशन और नौकरी का अनुरोध किया। डीएम ने दिव्यांग महिला की पूरी व्यथा सुनी और मौके पर ही दिव्यांग पेंशन की स्वीकृत की। यही नही डीएम ने दिव्यांग महिला और उसके पति को क्लेक्ट्रेट से ‘‘सारथी’’ वाहन द्वारा उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाया। डीएम की संवेदनशील कार्यशैली से गदगद महिला सहसा कह उठी, डीएम हो तो ऐसा…….

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले का तत्काल संज्ञान लिया और दिव्यांग महिला के परिवार से संपर्क किया। महिला के पास आय प्रमाण नहीं था। तहसील से संपर्क करते हुए तत्काल महिला का आय प्रमाण पत्र बनवाया और आवेदन ऑनलाइन करते हुए अप्रूव किया। इसके बाद दिव्यांग महिला राखी की पेंशन कार्यालय से ऑनलाइन कर दी गई है। माह जून से पेंशन धनराशि प्रतिमाह रुपये 1500/- की स्वीकृति के बाद माह जुलाई 2025 से उनके बैंक खाते में भुगतान कर दी जाएगी। आवेदक महिला 40 प्रतिशत दिव्यांग है। समाज कल्याण विभाग से उन्हें निःशुल्क व्हीलचेयर भी प्रदान की गई है।

बहुउद्देशीय शिविर और क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी अनेक ऐसे मामले डीएम के समक्ष आते रहे है। जिलाधिकारी सविन बंसल हमेशा जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पूरी सहानुभूति, संवेदनशीलता एवं तत्परता से उनका समाधान करने में जुटे है।        

 

1 of 5
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • चमोली : राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने जिले के 06 पत्रकारों को किया सम्मानित
  • श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम ने एमओयू किया साइन
  • नवजात का शव मिला, महिला गिरफ्तार
  • छात्रों का भविष्य अध्यापकों की मुठ्ठी में : राजेंद्र भंडारी
  • एक देश, एक चुनाव : 06 माह में विस्तृत रिपोर्ट देंगे राज्य, संयुक्त संसदीय समिति ने दूसरे दिन भी लिया उत्तराखंड का फीडबैक
  • उत्तराखंड : पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची ऑनलाइन, यहाँ पर ढूंढें अपना नाम
  • 30 जून तक शासन को सौंपे कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश, कहा – विभागीय बजट की प्रत्येक तीन माह में होगी समीक्षा
  • मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने लिए उठाए 18 महत्वपूर्ण कदम
  • प्रदेशभर में आयोजित किये जायेंगे सहकारिता मेले – डॉ. धन सिंह रावत
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 112 नवनियुक्त परिवहन आरक्षियों को नियुक्ति पत्र किये प्रदान, कहा – सरकारी नौकरी मात्र नौकरी नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.