मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

30 जून तक शासन को सौंपे कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश, कहा – विभागीय बजट की प्रत्येक तीन माह में होगी समीक्षा

शेयर करें !
posted on : मई 22, 2025 8:01 अपराह्न
देहरादून : सूबे में कलस्टर विद्यालयों की स्थापना में तेजी लाने के दृष्टिगत विभागीय अधिकारियों को 30 जून तक डीपीआर तैयार करा कर शासन को सौंपने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही विभागीय बजट को समय पर खर्च करने को कहा गया है, बजट व्यय की प्रत्येक तीन माह में समीक्षा की जायेगी। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षक भर्ती की 5वीं काउसिलिंग को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। 
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने कलस्टर विद्यालयों की स्थापना को शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिये मील का पत्थर बताते हुये शीघ्र डीपीआर शासन को सौंपने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि जो जनपद 30 जून से पहले अपने यहां के चयनित कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर उपलब्ध नहीं करायेंगे, उनका महानिदेशालय स्तर पर स्पष्टीकरण लिया जायेगा। इस संबंध में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं। डॉ. रावत ने इस बात पर नाराजगी जताई कि विभागीय अधिकारियों की हिलाहवाली के कारण वित्तीय वर्ष के अंतर्गत 100 फीसदी बजट खर्च नहीं हो पाता है, जिसका खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना होता है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 
प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत चल रही शिक्षकों की भर्ती के क्रम में उन्होंने शीघ्र ही पांचवीं काउंसिलिंग करा कर दुरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में नवनियुक्त शिक्षकों के तैनाती के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने समग्र शिक्षा के अंतर्गत बीआरपी-सीआरपी की भर्ती में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुये अधिकारियों को शीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश देते हुये कहा कि पात्र शिक्षकों का स्थानांतरण अनिवार्य रूप से किया जाय। साथ ही स्थानांतरण के समय विद्यालयों में छात्र संख्या को मध्यनजर रखते हुये शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जाय। 
बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा अभिषेक रोहिला, अपर सचिव एमएम सेमवाल, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल, निदेशक माध्यमिक डॉ. मुकुल सती, अपर निदेशक एनसीईआरटी पदमेन्द्र सकलानी, उप निदेशक समग्र शिक्षा अजीत भण्डारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
  • ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, मां कालिका रथयात्रा के समापन अनुष्ठान शुरू
  • विधानसभा बजट सत्र को लेकर अलर्ट मोड पर चमोली पुलिस
  • 2027 में ही आयोजित हो श्री नंदादेवी राजजात यात्रा, नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ और पडाव भी यात्रा मानचित्र में हों शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.