posted on : मई 27, 2022 3:23 अपराह्न
पौड़ी : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार की पहल पर प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन शिनाख्त अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान जनपद पौड़ी गढ़वाल के कुशल नेतृत्व में तथा अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, नोडल अधिकारी श्यामदत्त नोटियाल एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, AHTU प्रभारी कोटद्वार सुमनलता के प्रभार में ऑपरेशन शिनाख्त टीम पौड़ी गढ़वाल के उप निरीक्षक कृपाल सिंह पौड़ी ऑपरेशन शिनाख्त टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात पुरुष का शव लावारिश हालात में थाना लक्ष्मणझूला एरिया पशुलोक बैराज गंगा नदी में 25 मई 2022 को मिला है।
शव शिनाख्त पौड़ी टीम के द्वारा अज्ञात मानव पुरुष शव के फोटो हुलिया आदि आसपास के थानों व जनपदों से ऐसे व्यक्तियों के परिजनों से सम्बन्ध स्थापित किया गया जो गंगा नदी में नहाते समय डूब गये थे या जो गुमशुदा थे। उनके फोटो हुलिया से मिलान किया गया। 24 मई 2022 को शिवपुरी थाना मुनिकीरेती,जनपद टिहरी गढ़वाल में ITBP कैम्प के नीचे गंगा नदी में स्नान करते हुये तीन व्यक्ति गंगा में डूब गए थे। जिनमें से एक व्यक्ति शुभम को उत्तराखंड पुलिस द्वारा मृत अवस्था में गंगा नदी से बाहर निकाल लिया था। शुवम का सगा भाई कार्तिक शेरा पुत्र मोहनलाल, निवासी-D-2/77-80 ग्राउंड फ्लोर II, रोहणी राजपुर कलां,थाना सावाडेरी,उत्तर पश्चिमी दिल्ली व एक अन्य पुरुष दीपांशु पुत्र अजय सिंह निवासी दिल्ली नहीं मिले थे।
पौड़ी टीम द्वारा डूबे गए व्यक्ति कार्तिक शेरा उपरोक्त के जिंदा फ़ोटो से मृतक अज्ञात शव के फोटो से मिलान किया गया तो पाया कि शव नार पर टैंटू बना है और सीने पर VILEN लिखा है। इसके अतिरिक्त शरीर पर जगह जगह टैंटू बने हुए थे। जब ये जानकारी फ़ोन द्वारा कार्तिक शेरा के बड़े भाई हरभजन शेरा को पौड़ी टीम द्वारा दी गयी तो हरभजन शेरा ने फ़ोन पर रोते हुए बताया कि यह सब लिखा हुआ मेरे भाई कार्तिक शेरा के शरीर पर था। 26 मई 2022 को हरभजन शेरा चार अन्य परिजन व संबंधियों के द्वारा AIIMS ऋषिकेश मोर्चरी पर आकर बॉक्स नम्बर 14 में रखे अज्ञात मानव पुरुष जो पशुलोक वैराज में गंगा नदी के किनारे लवारिश हालात में मिला था की शिनाख्त अपने छोटे भाई कार्तिक शेरा उपरोक्त के रूप में बखूवी शक्ल सूरत, शरीर पर बने निशान तथा कपड़ों आदि के आधार पर की गयी। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की गयी तो इसके लिए पीड़ित परिजनों द्वारा धन्यवाद देते हुए कहा की ऑपरेशन शिनाख्त के कारण ही आज हमको यह सब जानकारी मिली है।
पुलिस टीम
- उप निरीक्षक प्रदीप कुमार
- उपनिरीक्षक श्रद्धान्नद सेमवाल
- उपनिरीक्षक कृपाल सिंह
- उपनिरीक्षक तोताराम भट्ट
- आरक्षी मुकेश कुमार
- आरक्षी मनोज नेगी
- आरक्षी राहुल यादव
- होमगार्ड सुधीर


