posted on : जून 2, 2022 12:38 अपराह्न
पौड़ी : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार की पहल पर प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन शिनाख्त अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में तथा अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, नोडल अधिकारी श्यामदत्त नोटियाल एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, AHTU प्रभारी कोटद्वार सुमनलता के प्रभार में ऑपरेशन शिनाख्त टीम पौड़ी गढ़वाल के उप निरीक्षक कृपाल सिंह पौड़ी ऑपरेशन शिनाख्त टीम को सूचना प्राप्त हुई कि 11 दिसम्बर 2017 थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत पशुलोक बैराज में गंगा नदी के किनारे पानी में एक अज्ञात मानव पुरुष का शव लवारिश हालत में तैरता हुआ मिला था।
इस शव के पंचायतनामा भरने के दौरान जो संपत्ति शव से प्राप्त हुई थी को पौडी ऑपरेशन शिनाख्त टीम शव के शरीर पर जो कपड़े जूते का रंग व कंपनी क्या है आदि का हुलिया मिलान किया गया। अज्ञात मानव पुरुष शव के फोटो हुलिया आदि आसपास के थानों व जनपदों से ऐसे व्यक्तियों के परिजनों से सम्बन्ध स्थापित किया गया जो गंगा नदी में नहाते समय डूब गये थे या जो गुमशुदा थे। तत्पश्चात मालूमात करने पर थाना बसन्त बिहार, देहरादून की गुमशुदगी संख्या 0022/2017 के गुमशुदा पुरुष हिमांशु बर्धन पाण्डेय पुत्र नारायण दत्त पाण्डेय, निवासी-835,इंदिरा नगर,सीमाद्वार, थाना बसन्त बिहार देहरादून के निवास स्थान पर दिनाँक 28 मई 2022 को ऑपरेशन शिनाख्त टीम पौड़ी उक्त गुमशुदगी की वादिनी मंजू पाण्डेय से गुमशुदा के सम्बन्ध में पहने कपड़े और घर से जाने के बारे में जानकारी हासिल की गयी।
उनके द्वारा बताया गया कि मेरे पति 29 नवम्बर 2017 को घर से बिजली का बिल जमा करने के लिए गए थे जो वहां से घर वापस नहीं आये। मेरे द्वारा थाना बसन्त बिहार देहरादून में 30 नवम्बर 2017 को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गयी। वादिया मंजू पाण्डेय को अज्ञात शव का हुलिया क्रॉस चेक किया गया तो कपड़ों का रंग और कम्पनी आदि मेल खा रही थी। 30 मई 2022 को मंजू पाण्डेय व इनके परिचित भगवत प्रसाद पंत द्वारा थाना लक्ष्मणझूला, पौड़ी गढ़वाल आकर थाना लक्ष्मणझूला में रखे अज्ञात शव की शिनाख्त अपने पति हिमांशु बर्धन पाण्डेय के रुप में की गयी। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की गयी तो इसके लिए पीड़ित परिजनों द्वारा धन्यवाद देते हुए कहा की ऑपरेशन शिनाख्त के कारण ही आज हमको यह सब जानकारी मिली है।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार
- उपनिरीक्षक कृपाल सिंह
- आरक्षी108 ना0पु0 मनोज कुमार


