posted on : दिसम्बर 8, 2021 3:53 अपराह्न
कोटद्वार । प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने नगर निगम के प्रेक्षागृह में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने सहायता समूह के किये गये उत्कृष्ट कार्यो का सम्मान किया एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह को जूट का बैग, कलेण्डर, सैनेटाइजर और चाबी का छल्ला भेटकर आशाओं को सम्मानित किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूह से एक दूसरे को सीखने व कमाने के अवसर मिले है। महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री होती है, जिससे उन्हें आजीविका मिलती है। भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास हुआ है। इस दौरान मुख्य प्रबंधक जिला सहकारी बैंक मनोज कुमार , एडीओ सहकारिता राज कुमार, लक्ष्मी नेगी, जयश्री देवी, भारती देवी, मीना देवी, चंद्रकला, पूनम, पार्षद पंकज भाटिया, कमल नेगी, विजय पोखरियाल, सुरेश शर्मा, अमित नेगी, दिनेश रावत, देवेन्द्र गुसाईं आदि मौजूद रहे।