मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

औली के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक कीर्तिमान

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 16, 2026 11:33 अपराह्न

औली। विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली ने रविवार रात एक नया इतिहास रच दिया। अभी तक केवल दिन की रोशनी में चमकने वाली औली की सफेद ढलानों पर पहली बार दूधिया रोशनी के बीच ‘नाइट स्कीइंग’ का रोमांच देखने को मिला। विंटर गेम संगठन उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस अनूठी प्रतियोगिता ने साबित कर दिया कि उत्तराखंड का यह पर्यटन केंद्र अब यूरोप और अमेरिका के स्की-रिसॉर्ट्स को टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

दूधिया रोशनी में चमकी बर्फ की ढलानें

आमतौर पर विदेशों में होने वाले इस तरह के ‘नाइट इवेंट्स’ को भारत में पहली बार जमीन पर उतारा गया। कड़ाके की ठंड और ऊंचाइयों पर जमी बर्फ के बीच जब फ्लडलाइट्स जलाई गईं, तो पूरा नजारा किसी जादुई दुनिया जैसा नजर आने लगा।

इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के स्थानीय जांबाजों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से आए स्कीइंग खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। रात के अंधेरे में स्की पर सवार होकर ढलानों से नीचे उतरते खिलाड़ियों का कौशल देख पर्यटक और आयोजक दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए।

विंटर गेम्स एसोसिएशन के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल सहसचिव अजय भट्ट, सहित विजयंत रावत,विक्रम फर्स्वाण, विजय सती,ने इस ऐतिहासिक आयोजन पर खुशी जताते हुए कहा औली में दिन के समय कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हुई हैं, लेकिन ‘नाइट स्कीइंग’ का यह पहला अनुभव है। विदेशों में नाइट स्कीइंग एक बड़ा आकर्षण होता है,और भारत में इसकी शुरुआत कर हमारा मुख्य मकसद औली को वैश्विक स्तर पर प्रमोट करना है। हम दुनिया को बताना चाहते हैं कि औली में अब रात को भी रोमांच थमेगा नहीं।”

स्कीइंग खिलाडी प्रीति डिमरी, वंदना पंवार, विकेश डिमरी, प्रदीप मंद्रवाल,विजय रतूडी का कहना है कि ‘नाइट स्कीइंग’ की शुरुआत से उत्तराखंड में ‘नाइट लाइफ टूरिज्म’ को बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल पर्यटकों के रुकने की अवधि बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय होटल व्यवसायियों, होमस्टे और गाइडों की आय में भी जबरदस्त इजाफा होगा।

विंटर गेम एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास का कहना है कि हमारा लक्ष्य औली को केवल सीजनल डेस्टिनेशन न रखकर, उसे एक पूर्णकालिक साहसिक केंद्र के रूप में विकसित करना है। कहा कि भारत के किसी भी स्कीइंग सेंटर पर पहली बार आयोजित हुआ नाइट इवेंट। अब दुनिया भर के लिए एक नई पहचान बनेगा

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी ने एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए नव निर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण
  • भाजपा – कांग्रेस ने बनाया उत्तराखण्ड को अपराधियों की शरणस्थली – एडवोकेट जोशी
  • 22 अप्रैल को खुलेंगे ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ के कपाट
  • बीकेटीसी के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती नहीं रहे
  • औली के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक कीर्तिमान
  • नागपुर-पोखरी बीडीसी में छाये रहे क्षेत्र की सड़कों के मुद्दे
  • स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड – रेखा आर्या
  • पहचान छिपाने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने शुरू किया आपरेशन क्रैक डाउन
  • वन पंचायत सरपंचों की समस्याओं का होगा निराकरण – डीएम गौरव कुमार
  • सड़कों पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, बोले मानदेय में हो बढ़ोत्तरी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.