गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : लालढांग-चिल्लरखाल सड़क को मिली मंजूरी, 18 गांवों को ऑल वेदर कनेक्टिविटी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2026 7:57 अपराह्न

देहरादून/कोटद्वार: वर्षों से लंबित लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण को लेकर उच्चतम न्यायालय ने आज महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। टी.एन. गोदावर्मन बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में आज (12 फरवरी 2026) पारित आदेश के तहत न्यायालय ने इस 11.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी है। इस फैसले से कोटद्वार क्षेत्र के लगभग 18 गांवों और 40,000 से अधिक आबादी को सभी मौसमों में बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा।

इस सड़क का करीब 4.7 किलोमीटर हिस्सा केंद्रीय वन क्षेत्र से गुजरता है, जिसके कारण पर्यावरणीय नियमों और वन संरक्षण कानूनों के तहत निर्माण कार्य लंबे समय से रुका हुआ था। उच्चतम न्यायालय के इस सकारात्मक फैसले ने क्षेत्र के विकास के रास्ते में बड़ी बाधा को दूर कर दिया है।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा, “यह सिर्फ एक सड़क का निर्माण नहीं है, बल्कि कोटद्वार और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए जीवनरेखा साबित होगी। पिछले चार वर्षों से मैं इस मुद्दे पर लगातार प्रयासरत थी। शासन स्तर पर निरंतर संवाद, विभागीय समन्वय और उच्चतम न्यायालय में प्रभावी पैरवी के कारण ही आज यह ऐतिहासिक फैसला आया है।”

श्रीमती खण्डूड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी, संबंधित विभागों के अधिकारियों और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी नई गति लाएगी। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनका संकल्प जारी रहेगा।

स्थानीय निवासियों में इस फैसले से खुशी की लहर है। लंबे इंतजार के बाद अब बेहतर कनेक्टिविटी से रोजगार, बाजार पहुंच और आपातकालीन सेवाओं में सुधार की उम्मीद जगी है। राज्य सरकार अब सड़क के कार्य को तेजी से शुरू करने की तैयारी में है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.