posted on : सितम्बर 14, 2021 6:11 अपराह्न
भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया हिन्दी दिवस
कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के केन्द्रीय सभागार में हिन्दी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कोविड नियमों का पालन करते हुए शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में देश में हिन्दी भाषा की महत्ता विषय पर प्रकाश डालते हुए विश्वविद्यालय के डीन प्रो. पीएस राणा ने हिन्दी भाषा के की महत्व पर बल देने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा ही एक मात्र ऐसी भाषा है कि जिसकी मात्राएं होती हैं, हिन्दी में अभिवादन के ही अलग-अलग तरीके हैं, हिन्दी ऐसी भाषा है जिसके सोरठे, छन्द व चौपाइयां प़द्य की शोभा बढाती है एवं आध्यात्मिक विकास भी करती है। आज समाज को हमें अपनी हिन्दी भाषा की उपयोगिता, सहजता व इसके महत्व को समझाने का समय है।
भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव मोहित मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिन्दी हमारी मातृ भाषा है अतः इसका सम्मान करना सभी का कर्तव्य है। धीरेन्द्र कुमार ने भी अपने विचार रखे। नर्सिंग की दो छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के संयोजक गुरजंत सिंह सहायक प्रोफेसर ने भी हिन्दी के महत्व पर विचार रखते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव मोहित मिश्रा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी शशि रावत, अमृता, अंजू भण्डारी, सुरभी जोशी, भुवन, प्रदीप, हेमन्त तोमर, ज्ञानेन्द्र, हर्षित शर्मा, मनीषा, श्वेता, रूपाली, कुसुम, शुभम आदि मौजूद रहे। भगवंत ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह ने भेजे अपने संदेश में भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय परिवार के समस्त कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी।